BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यातायात माहः कप्तान बोले पुलिसकर्मी पहले खुद करें नियमों का पालन

मथुरा। एसएसपी ने कहाकि पहले यातायात नियमों का पालन पुलिस प्रशासन करे फिर आम लोग करेंगे। शुक्रवार को शुरू हुए यातायात माह के शुभारम्भ पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी शलभ माथुर ने कहाकि आम लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस प्रशासन इन नियमों का पहले पालन करे, जिससे आम आदमी भी नियमों को मानने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित होगा। इस अवसर पर उन्होंने यातायातन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
मथुरा में अयोध्या प्रकरण के परिप्रेक्ष्य में उच्चतम न्यायलय के प्रतिक्षित निर्णय के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक भी ली। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये और व्यापार मंडल और एनजीओ को कानून सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जन जागरूकता की अपील की। पुलिस प्रशासन को कहा कि आप लोग भी नियम का पालन करें जिससे की आम लोग नियम का पालन करेंगे। इससे पहले एसएसपी साधु संतों के साथ भी बैठक कर चुके हैं। बैठकों का यह दौर लगातार जारी है। किसी भी तरह की आफवाह पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के आईटी सैल ने सोसल मीडिया पर भेजी जा रही सामग्री पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है। जिससे कि अराजक तत्व माहौल खराब न कर सकें। पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील की कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न अफवाह फैलाने वालों की पुलिस को सूचना दें।


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More