देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। राजधानी में हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार को शेरशाह रोड का एक हिस्सा धंस गया, जिससे इंडिया गेट के पास सी-हेक्सागन पर भारी यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सड़क ढहने के बारे में सूचित किया और उन्हें स्थिति को देखते हुए सावधानी से अपनी यात्रा करने को कहा।
ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने से सी-हेक्सागोन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसको ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
यातायात पुलिस ने कहा कि किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क के प्रभावित हिस्से पर बैरिकेड लगा दिया गया है।
इससे पहले भारी बारिश के कारण प्रगति मैदान अंडरपास लगातार तीसरे दिन बंद रहा। दिल्ली पुलिस ने अंडरपास के प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं।
प्रगति मैदान अंडरपास में जलभराव के कारण यातायात प्रतिबंधित है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर के जरिए लोगों को सलाह दी है कि वह इस चीज का ध्यान रखते हुए यात्रा करें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त
भारत का अनोखा शांत शहर: यहां ट्रैफिक में भी नहीं गूंजते हॉर्न, आइजोल की सड़क संस्कृति करती है हैरान
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित