BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यातायात माह : सतर्कता के चलते वाहन दुर्घटनाओं में कमी आई

मथुरा। यातायात माह में पुलिस ने यातायात नियमांे का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 2 करोड बीस लाख से अधिक की धनराशि के चालान काटे। एक दिसम्बर को मथुरा पुलिस ने यातायात माह नवम्बर के दौरान आम लोगों, वाहन चालकों और स्कूली छात्र छात्राओं के लिए यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए किये गये प्रसायों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गये चालानों से वसूली गई रकम का भी खुलासा किया। एसएसपी शलभ माथुर ने इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मनित किया। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि यातायात माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 22006500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।    

ये हुई चालान की कार्यवाही
-हैलमेटः 7507
-सीट बैल्टः 3304
-तीन सवारीः 751
-ओवर स्पीडः 893
-अन्यधाराओं में किये गये चालानः 6166
-कुल चालानः 18621
-चालन की कुल धनराशिः 22006500

ये किये गये जागरूकता के प्रयास
-स्कूल कालेजों में कैंप लगाकर 18 सौ छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
-एनसीसी, एनएसएस के सहयोग से  शहर में आठ जागरूकता रैलियां निकाली गई।ं
-रैलियों में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और लोगों को जागरूक किया।
-यमुनापार क्षेत्र में तीन सौ चालकों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया।
-तिराहे चैराहों पर यातायात नियमों की जानकारी देने वाली बीस होर्डिंग लगवाई गयीं

ये काम भी इसी महीने हुए
-राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से भरतपुर कट फ्लाईओवर पर डिवाइडर का निर्माण कराया गया
-सुबह छह बजे से रात दस बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा।
-शहर के व्यस्ततम हिस्से होलीगट पर एकल मार्ग व्यवस्था रही
-मुर्गा फाटक पुल पर बोलार्ड कोन लगा कर डिवाइडर बनाया गया।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More