देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(ओम प्रकाश कौशिक)। मां चामुण्डा की निकलेगी दशम् विशाल शोभायात्रा, सिद्धपीठ चामुण्डा मन्दिर पर होगा जागरण व 56 भोग मनोरथ, मुम्बई के कलाकार करेंगे मां का गुणगान मां वैष्णो देवी मित्र मण्डल के तत्वावधान में विगत वर्षो की भांति दशम् मां चामुण्डा की विशाल शोभायात्रा रात्रि जागरण एवं 56 भोग मनोरथ का आयोजन किया जायेगा।
शुक्रवार को प्रातः 9 बजे चामुण्डा महामाई की विशाल शोभायात्रा गूजरघाटी गांधी पार्क स्थित दुर्गा देवी मन्दिर से विभिन्न कलात्मक झांकियों काली आखाड़े, बैण्डों से सुसज्जित एवं 108 महिलाओं द्वारा कलश धारण कर निकलेगी। शोभायात्रा चैक बाजार, मण्डीरामदास, डीगगेट, मसानी होती हुई वृन्दावन रोड गायत्री तपोभूमि के सामने स्थित शक्तिपीठ चामुण्डा देवी मन्दिर पर पहुंचेगी दोपहर 1 बजे चामुण्डा देवी का महाभिषेक तदुपरांत कन्या लांगुरा पूजन होगा एवं 56 भोग मनोरथ होगा। मन्दिर परिसर के मैदान में रात्रि बेला में मां भगवती का जागरण होगा इसमें स्टार प्लस के वाईस 2019 के विजेता मुम्बई के सुमित सैनी एवं उत्तर भारत की प्रसिद्ध गायिका ममता भारती जागरण में माँ का गुणगान करेंगे। मण्डल ने भक्तों से शोभायात्रा व जागरण में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।













Related Items
पूर्णमासी को मुडिया संतों ने निकाली परंपरागत मुडिया शोभायात्रा
महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा
शिव मंदिर में ग्रामीणों पर सजाए छप्पन भोग