BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरी नहीं दी जा रही तीसरी किश्त, डीएम नाराज

मथुरा। डीएम ने 10 से 50 करोड़ के मध्य कुल 06 योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि स्वीकृत लागत 136.41 करोड़ है, अब तक 61.52 करोड़ के सापेक्ष 56.40 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।


जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से ऊपर के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी कार्यों को समय से पूरा किया जाये। उन्होंने संचालित 06 परियोजनाओं मंे से 02 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, दो प्रगति में हैं तथा दो का कार्य वर्तमान में जल निगम द्वारा किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी को बताया गया कि कोकिलावन मार्ग का चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 16.8750 करोड़ रूपये से किया गया है, जिसकी भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत है। मथुरा से पीलीभीत, बरेली, मथुरा-भरतपुर मार्ग चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 48.1237 करोड़ से किया गया है, जिसमें भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत है। मथुरा-वृन्दावन मार्ग का चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण 21.0696 करोड़ से किया जा रहा है।
इसी प्रकार फतेहा, हथावली, सनोरा, ओल, राजस्थान सीमा तक वाया बैरी मार्ग का चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण 15.4046 करोड़ से किया जाना है। वृन्दावन-छटीकरा, राधाकुण्ड मार्ग का चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 20.0735 करोड़ से किया जा रहा है। सेतु निगम द्वारा छाता-गोवर्धन मार्ग पर, आगरा-पलवल ग्रेड सेक्शन संख्या-543 पर दो लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण लागत 29.9576 करोड़ रूपये से किया जा रहा है, जिसकी भौतिक प्रगति 95 प्रतिशत है, जनपद मथुरा में छाता-बरसाना मार्ग पर आगरा पलवल रेल सेक्शन कि0मी0 1429, 4-6 के सम्पार सं-544 पर लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण लागत 49.0510 करोड़ रूपये से की जा रही है, जिसमें भौतिक प्रगति 74 प्रतिशत है। मथुरा-भरतपुर मार्ग से जाजमपट्टी, गोवर्धन मार्ग पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण लागत 27.0624 करोड़ से की जा रही है, जिसकी भौतिक प्रगति 57 प्रतिशत है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, पीडी बलराम सिंह, अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र तिवारी, लोक निर्माण, जल निगम, सेतु निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More