देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कान्हा की नगरी में हत्याओं का दौर थम नहीं रहा है। शनिवार को भी दो शव बरामद हुए जबकि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दौनों पैर और एक हाथ कट गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वृंदावन और राया क्षेत्र में मिले युवकों के शवों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है।
धड से अलग था सिर, ट्रेक पर मिला शव
थाना राया क्षेत्र में रेलवे ट्रेक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का सर धड से अलग था। मृतक युवक के पिता ने हत्या कर शव को यहां फैंके जाने की बात कही है।
सुबह ग्रामीणों को शौच को गये तो रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव में दी। शव की सूचना पर लोगो की भीड़ रेलवे ट्रेक पर लग गयी। भीड में से किसी ने शिनाख्त कर बताया कि शव बाबी पुत्र नानक चन्द्र उम्र करीब 22 निवासी गांव कोयल का है। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही मृतक युवक के पिता नानक चन्द्र ने बताया कि उसका पुत्र राया स्थित कोयल फाटक के पास गणेश मैरिज होम में कार्य करने गया था और सुबह तक घर नहीं पहुचा सुबह उसके पुत्र का शव गांव कोयल पर रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला है। जिसकी तहरीर मृतक के पिता ने थाना राया में दर्ज करायी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
दूसरा मामला वृंदावन का है। वृंदावन के चैतन्य बिहार फेज वन निवासी 25 वर्षीय युवक चेतन का शव पानी की टंकी के नीचे मिला। शव के पास से एक चाकू और चप्प भी बराम हुई हैं। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि 25 हजार रूपये के लिए उसके ही रिश्तेदार ने हत्या की है। पुलिस मामले की जाचं कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दौ पैर एक हाथ कटा
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर के समय रेलवे लाइन पार कर रहा युवक गाड़ी की चपेट में आ गया। युवक की दोनों टांगे एक हाथ कट गया। सूचना पर राया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि गांव सूरज निवासी वीरी सिंह पुत्र रामवीर सिंह उम्र करीअ 30 वर्ष अपने घर से निकल कर किसी कार्य से रेलवे लाइन पार कर बाहर जा रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी