देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कार में शवों का मिलना और अंदर से कार की खिडकी का बंद होना एक एक पहली बन गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया और कई बार अंतिम दृष्टया भी इस बिना पर घटना को आत्महत्या बताती रही है। शनिवार को मथुरा में एक और शव कार के अंदर मिला है। इस घटना में भी पुलिस इस बिना पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर चल रही है कि कार आंदर से बंद थी।
इस तरह का बडा और सनसनी खेज मामला
1 जनवरी 2020 को सामने आया था थाना जमुनापार के अंतर्गत एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 105 के पास सर्विस रोड पर कार में दंपति और उनकी बेटी के गोली लगे शव मिलने थे। कार में छह वर्षीय बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला था। ये शव मथुरा के ही बुनियन कारोबारी और उसके परिवार के थे। इस घटना को मथुरा पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना था।
फिलहाल इस घटना का उच्च स्तरीय जांच चल रही है। 10 फरवरी 2019 को तीन करोड़ 20 लाख बीमा राशि हड़पने को लेकर गांव मंडकौला निवासी लालाराम ने अपने दो साथियों से साथ मिलकर दो लोगों की हत्या कर उन्हें गाड़ी में जला दिया। कार में शवांे को ठिकाने लगाने की मथुरा मंे लगातार घटनाएं सामने आती रही है। शनिवार की सुबह डीजे 01 केवाई 2132 वैगन आर कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
एनएच-19 स्थित प्रकाश ढाबे के करीब नवार दोपहर को एक वैगनआर कार में युवक का शव मिला है। युवक के दाहिनी कनपटी पर गोली लगी है। कार से एक पिस्टल बरामद की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सुबह से कार के हाईवे पर लावारिस खड़ी होने की सूचना पर जैंत पुलिस पहुंच गई।
कार के खिड़की अंदर से बंद थे। कार में एक युवक तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ था। उसके दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी और एक पिस्टल भी कार में पड़ी थी। पिस्टल को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया। कार की तलाशी ली गई। कार में युवक का अन्य सामान भी मिला। एसआइ जसवंत सिंह ने बताया, प्रांरभिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। अभी तक कार मालिक का पता नहीं चला है। शव की पचाहन का प्रयास पुलिस कर रही है।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश