BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में गरीबों को मिलेः डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते हुए निर्देश दिये है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब से गरीब व्यक्तियों तक आवश्यक रूप से पहुॅचें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने एवं उसको स्वस्थ्य रखने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही  है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर काफी धन आवंटित किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक गरीब को सस्ता एवं सुलभ इलाज प्राप्त हो सके।
श्री मिश्र ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के खातों को पूर्व में ही खुलवा लिया जाये, जिससे जननी सुरक्षा योजना की धनराशि शत प्रतिशत उनके खातों में पहुॅचाई जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह को निर्देश दिये कि जिन सीएचसी एवं पीएचसी मेें जननी सुरक्षा योजना के तहत 95 प्रतिशत से कम धनराशि वितरित की गई है उनको कारण बताओ नोटिस जारी किये जायें।
जिलाधिकारी ने ओपीडी की तुलनात्मक प्रगति,जननी शिशु कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी एवं आशाओं का भुगतान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत पंजीकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण, राष्ट्रीय अन्धता कार्यक्रम आदि अनेक स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा नेशनल क्वालिटी एसोरंेस कमेटी द्वारा आगरा मण्डल में मथुरा जनपद को प्रथम स्थान देने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, सीएमएस वृन्दावन केके गुप्ता, डा. नदिता सिंह, डा. एके गुप्ता आदि अन्य लोगों को अच्छे कार्य किये जाने पर प्रशंसा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से बच्चों को सभी प्रकार के टीके समय से लगवाने तथा आशाओं एवं एएनएम के माध्यम से माताओं को अपने तथा बच्चे के स्वास्थ के विषय में समस्त जानकारी देने के भी निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्राप्त 10500 फोरम में तुरन्त कार्यवाही करने के साथ धनराशि पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा की आबादी लगभग 32 लाख की तुलना में 18 हजार का लक्ष्य निश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने जनपद एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित अस्पतालों से भी नवजात बच्चों के संबंध में फार्म भराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसीएमओ डा. दिलीप कुमार, डा. पीके गुप्ता, डा जितेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी डा. प्रतीम सिंह सहित सभी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उप केन्द्र प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More