BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA POLICE : बैंक डकैती के खुलासे के लिए एसएसपी का आभार जताया

मथुरा। थाना सदर के अंतर्गत 12 मई को पुलिस लाइन रोड पर औरंगाबाद स्थिति ग्रामीण आर्यव्रत बैंक में 21 लाख रुपए की डकैती पड़ी थी। पुलिस ने 40 घंटे में सफल अनावरण कर दिया था। इसी को लेकर ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर जेसी चतुर्वेदी द्वारा एसएसपी  डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी आलोक दुबे, सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार, एसएसओ सदर सतपाल सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सधुवन राम गौतम, एसओजी प्रभारी सुल्तान सिंह के साथ सभी टीम मैंबर का फूल माला  और गिफ्ट देकर स्वागत स्वागत किया। इसी मौके पर बैंककर्मी ग्रामीण बैंक आर्यव्रत के रीजनल मैनेजर जेसी चतुर्वेदी, सुरेश चंद गौतम, सीनियर मैनेजर ग्रामीण बैंक कृष्णा नगर प्रभात कुमार, ब्रांच मैनेजर दामोदरपुरा और राजेश अग्रवाल मैनेजर रांची बांगर के साथ अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे।
जेसी चतुर्वेदी ने कहाकि एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस ने 40 घंटे में बैंक डकैती का खुलासा हुआ। बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद, लखनऊ स्तर पर ग्रामीण आर्यव्रत बैंक के चेयरमैन ने भी एसएसपी डॉ ग्रोवर के प्रति आभार व्यक्त किया है और सम्मान पत्र भेजा है
एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने कहाकि बैंक कर्मियों धैर्य बनाये रखा, जो सूचना बैंक कर्मियों को मालूम थी पुलिस को बताईं। बैंक कर्मियों में महिला कर्मी द्वारा भी धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया गया। बैंक  के मापदंडों को सही ढंग से रखने की बहुत आवश्यकता होती है, बैंक कर्मियों को पुलिस के सराहनीय कार्य पर स्वागत सत्कार के लिए धन्यवाद देता हूं।

59 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, डेढ दर्जन चैकी प्रभारी भी बदले
एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने 59 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। कुछ उपनिरीक्षक पुलिस लाइन से थाने  और चैकियों पर भेजे गये हैं तो वहीं पहले से ही तैनात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। यह कवायद कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More