BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने चिकित्साकर्मियों को कोरोना से लडने के लिए किया प्रशिक्षण

मथुरा। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षित अधिकारी अपने तैनाती वाले चिकित्सालयों एवं आवश्यकता के अनुसार जनपद के अन्य चिकित्सालयों के चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रशिक्षित करेंगे। प्रस्तावित चिकित्सालयों के संचालन के लिए इनमें कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों को इन चिकित्सालयों की अवधारणा से परिचित कराने, विभिन्न स्तरों पर उपचार के लिए रोगियों के चयन, चिकित्सालयों में प्रदान की जाने वाली उपचार सुविधाओं एवं उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
 कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रदेश की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने मथुरा के जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों एवं चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। एनआईसी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।
सीएमओ ने अपील की कि 21 दिन तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन घोषित हो चुका है। सभी जनपदवासी अपने घरों में ही रहें, अत्यंत आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकलें। कोरोना से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More