देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोवर्धन ब्लॉक संसाधन केन्द्र गोवर्धन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले विकास खण्ड गोवर्धन के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी अपनी मांगों के सापेक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें शिक्षकों की मांगें पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूतीकरण, पदोन्नति, मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार नियुक्ति रहीं।
वहीं शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, आंगनबाड़ी आदि की मांग थी कि उनकी नियुक्ति स्थाई की जाए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री मुकेश कुंतल ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता की वजह से पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर रही है जबकि इसी भारतवर्ष के कई अन्य राज्यों में वहां की राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दे चुकी हैं। इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार को भी अविलम्ब हठधर्मिता छोड़ कर्मचारियों को पुरानी पेन्सन का लाभ दे देना चाहिये।
शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बोलते हुए कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ मानवीयता का बर्ताव करते हुए उन्हें तत्काल स्थाई नियुक्ति प्रदान करें क्योंकि शिक्षामित्रों ने अपने जीवन का अधिकांश समय सरकार के आदेश में बच्चों को पढ़ाते बिता दिया है। आंगनबाड़ी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी शिक्षा को पूरी तरह आंगनबाड़ी के हवाले कर रही है तो सरकार को यह पहल करने से पहले सभी आंगनबाड़ियों को स्थायी नियुक्ति प्रदान करनी चाहिए।
वहीं अनुदेशक और विशेष शिक्षकों के स्थाईकरण की बात भी मार्गदर्शक कुंवर सोगरवाल ने रखते हुए। ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों के शोषण बंद करने की बात को जोरदारी से रखा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को शिक्षकों की पदोन्नति प्रकिया और जनपद के अंदर स्थानांतरण की प्रकिया तत्काल प्रारम्भ करनी चाहिए, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक संरक्षक लक्ष्मीनारायण गोस्वामी ने बोलते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों के लिए तत्काल कैशलेश चिकित्सा सुविधा आरम्भ करनी चाहिए। पूरे धरना प्रदर्शन का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष बिपिन गौड़ के द्वारा किया गया। इस धरना प्रदर्शन में राधाचरण, देवीचरण, कृष्णगोपाल, श्यामसुंदर कौशिक,वंशी गोपाल, गिरधर सिंह, वेदवीर सिंह सौनी, धीरेन्द्र सिंह, विकास यादव, हरेश कुमार, प्रमोद कुमार, राधारानी, अनिता सिंह, कल्पना चौधरी, रजनी शर्मा, चंद्रकांता, दुर्गावती, पुष्पलता, राजकुमारी, हेमलता सहित सैंकड़ों शिक्षक व कर्मचारियों की सराहनीय उपस्थिति रही।













Related Items
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
कर्मचारियों ने फैलाई झोली, खाली पेट कैसे मनाएं होली