BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : सुनील बंसल पहुंचे नीम करौरी आश्रम, किया गौशाला का निरीक्षण

मथुरा। भाजपा के प्रदेश महासिचव संगठन सुनील बंसल मंगलवार को अचानक वृंदावन पहुंचे। यहां के ट्रस्टी राधाकृष्ण पाठक तथा चंपालाल भुवालका ने सुनील बंसल को गोशाला में चल रही सेवाओं का निरीक्षण करवाया। गोशाला में हो रही गोवंश की सेवा से प्रसन्न बंसल ने गोपालकों व ट्रस्टियों को सम्मानित किया और गोपूजन कर गायों को केले व सब्जियां खिलाकर प्रसन्नता जताई।
इससे पहले बंसल ने बाबा नीम करौरी आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद पंचायती गोशाला में गोपूजन किया। गोशाला में चल रहे सेवा प्रकल्प से प्रसन्न होकर महासचिव ने गोपालकों व ट्रस्टियों का अभिनंदन भी किया।
भाजपा महासचिव सुनील बंसल मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचे। यहां धार्मिक गुरु डॉ. अनुरागकृष्ण पाठक के सान्निध्य में हनुमानजी का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नीमकरौरी बाबा की साधना कुटी में उनके चित्रपट का विधिवत पूजन व माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक और नगर निगम में उपनेता सदन राधाकृष्ण पाठक ने बंसल को बाबा महाराज के चित्रपट का पूजन करवाकर उनका प्रसादी भेंट की। सुनील बंसल ने साधना कक्ष में बैठ शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद वे पंचायती गोशाला पहुंचे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More