BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : कार्तिक महीने में पूरे जनपद में विशेष सफाई व्यवस्था बनी रहेः डीएम

मथुरा। अहोई आठें, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत सभी घाटों की विशेष दल लगाकर सफाई करायी जाय। यह सफाई अभियान त्यौहारों एवं परिक्रमा के समय 24 घटें कार्य करता रहे। त्यौहारों पर भारी संख्या में उपस्थित होने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाय। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुलिस काॅस्टेबलों की सादा वर्दी में भी ड्यूटी लगाई जाय।
यह निर्देश जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों के साथ त्यौहारों से संबंधित बैठक लेते हुए व्यक्त किये। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि विद्युत आपूर्ति को प्रत्येक दशा में 24 घण्टे जारी रखा जाय। उन्होंने पीडब्लूडी एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जिन संस्थाओं द्वारा सड़कों का निर्माण किया गया है वे संस्थान अपनी सड़कों को परिक्रमा से पूर्व प्रत्येक दशा में गढ्ढा मुक्त कर दें।
जिलाधिकारी ने अहोई अष्टमी एवं भैयादूज पर आस पास के राज्य एवं जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एआरएम रोड़वेज को निर्देश दिये कि विशेष बसों का संचालन करें, जिससे किसी भी दशा में श्रद्धालुआंे को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिये कि सभी घाटों एवं मन्दिरों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का इंतजाम रखा जाय साथ ही राधाकुण्ड एवं मानसी गंगा पर मोटरवोट एवं तैराकों की भी व्यवस्था की जाय। श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में वैरीकेटिंग की व्यवस्था की जाय साथ ही महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए 04-04 अस्थाई कोटेज बनाये जायें। उन्होनंे कहा कि बंगाली घाट, स्वामी घाट, जमुना के पार एवं अन्य मुख्य स्थानों पर कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जाय, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि दीप महोत्सव के लिए दीपदान करने की व्यवस्था को पिछली वर्ष से अधिक सुदृढ़ बनाया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह, डिप्टी कलेक्टर नगेन्द्र के साथ नगर निकाय के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More