BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सौंख में ग्यारहवें दिन पसरा सन्नाटा, पुलिस मुस्तैद

सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा में लाॅकडाउन के ग्याहर वें दिन भी खासा सन्नाटा भरा रहा। तेज धूप के चलते लोग घरों में भी कैद रहे। इस दौरान शनिवार को कस्बा के दो थोक, काॅलोनी व गलियों भी सुनसान नजर आयी। इसे लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन जगह-जगह मुस्तैद नजर आया। और लाॅकडाउन में छूट के दौरान जरूरत का सामान खरीदने निकले लोग भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दिखाई दिये। चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि कस्बा में लाॅकडाउन का पूर्ण रूप से लोग पालन कर रहे है। और लोगों की सुरक्षा के चलते कई सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त कर रही है। जो लोग फालतू घूमते नजर आये तो उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी।

--------------------------------------------

जांच के बाद रिपोर्ट के अधार पर होगी कार्यवाही

सौंख। गोवर्धन क्षेत्र के गांव आजल में विगत दिन ग्रामीणों द्वारा की गई राशन डीलर की कार्यशैली शिकायत पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के आदेश पर गोवर्धन टीम ने राशन डीलर की जांच के लिए गांव आजल पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों से पूछताश की। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश बघेल ने अंत्योदय कार्ड धारकों को डीलर द्वारा निर्धारित राशन से कम और कुछ लाभाथियों से पैसे लेने की शिकायत पर जांच की। साथ ही मनरेगा कार्ड धारकों के नामों की सूची को लेकर भी ग्रामीणों से जानकारी ली। इस बारे में खाद्य निरीक्षक गोवर्धन संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम कार्यालय से फोन के माध्यम से गांव आजल में राशन सामग्री कम देने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान तीन अंत्योदय लाभार्थियों को 35 किग्री के स्थान पर 20 किग्रा दिया जा रहा था। जांच के बाद राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर डीएम कार्यालय पहुंचेगी। जिसके बाद डीएम साहब के निर्देश पर कार्यवाही की जायेगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More