BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : एडवाइजरी को साझा किया और निर्देश दिये

मथुरा। मंडलायुक्त ने शाम को हुई बैठक में जो कहा सुबह अधिकारियों ने उसका उलट किया। कोरोना पर समीक्षा और डिजास्टर कमेटियों की बैठकों का दौर बदस्तूर जारी है। लगातार दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इन दिशा निर्देशों का पालन कैसे किया जा रहा है, इस का उदाहरण रविवार की सुहब आगरा दिल्ली हाइवे पर देखने को मिला।
शनिवार की शाम को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मंडलयुक्त अनिल कुमार ने जनपद के अलाधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड‘19 में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि बाहरी राज्य एवं जनपदों से आने वाले मजदूरों को आश्रय स्थल पर एकत्रित करके उन्हें भोजन खिलाया जाये तथा उनकी स्क्रीनिंग करके उनको बसों द्वारा उनके गृहजनपद भेजा जाये। आर.टी.ओ. को निर्देश दिये गये कि आवश्यकतानुसार सरकारी बसों के साथ-साथ प्राईवेट बसों का इंतजाम किया जाये, जिससे मजदूर अपने घरों तक पहुंचे। कोई भी मजदूर पैदल एवं ट्रकों से यात्रा नहीं करेगा।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे सैकडों प्रवासी मजदूरों ने दिल्ली आगरा हाइवे पर हंगामा किया। आगजनी की, जाम लगाया। पुलिस ने लाठी फटकारी और ड्रक, डीसीएम जो भी वाहन मिला उसी में ठूंस ठूंस कर भर दिया और आगे लिए रवान कर दिया। कायदे से इन मजदूरों को इन वाहनों में ठूंसा भी नहीं गया। बल्कि पुलिस लाठी फटकारती रही और ये मजदूर गिरते पिटते इन वाहनों किसी तरह चढते रहे। इस बीच मजदूरों को एकत्रित कर आश्रय स्थल पर नहीं ले जाया गया। किसी स्क्रीनिंग नहीं की गई। किसी को भोजन नहीं कराया गया यहां तक कि किसी का दर्द जानने का प्रयास तक नहीं हुया। जो हुआ व मंडलायुक्त के वक्तव्य के ठीक उलट हुआ।  
समीक्षा बैठक में आई.जी. ए सतीश गणेश, निदेशक कौशल विकास मिशन कुणाल सिल्कु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी महावन जग प्रवेश, सदर क्रान्ति शेखर सिंह, गोवर्धन राहुल यादव, मांट कृष्णानन्द तिवारी, ज्वांइट मजिस्टेªट दीक्षा जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

समीक्षा में सब कुछ व्यवस्थित मिला
श्री कुमार ने जनपद में कोविड-19 के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की एवं उनके लिए भोजन, पानी एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि आज 67 सैम्पल हुए हैं, अब तक जनपद में 2162 सैम्पल लिये जा चुके हैं, जिसमें 305 पैंडिंग हैं। मण्डलायुक्त को बताया गया कि के.डी. अस्पताल में 50 के स्थान पर 100 बेड ले लिये गये हैं तथा के.एम. में 20 के स्थान पर 50 बेड लिये गये हैं। मण्डलायुक्त को बताया गया कि सौ सैय्या अस्पताल वृन्दावन द्वारा विधिवत् कार्य किया जा रहा है तथा आपातकाल मरीजों को भी देखा जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More