BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : गंभीर मरीजों को एम्बूलेंस में ही मिले इलाजः डीएम

मथुरा। डीएम ने पुस्तक, बेग, यूनिफोम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सेतु निर्माण, अमृत पेयजल योजना अवशिष्ट प्रबंधन, पूर्व निर्मित ग्रामीण पेयजल योजना, हैण्डपम्प, मनरेगा, नहरों की सिल्ट प्रबंधन आदि अनेक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजनाओं में पारदर्शिता बनाये रखने और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में  चिकित्सा के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय तथा अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, एम्बुलेंसों में पूर्ण दवाइयों की उपलब्धता बनी रहे, जिससे गम्भीर मरीज का इलाज एम्बुलेंस से ही प्रराम्भ हो जाय।
शासन के प्राथमिक 71 विकास कार्यक्रमों एवं 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि के निर्माणपरक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।
श्री मिश्र ने ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत चलाई जा रही 17 योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि 9 परियोजनाओं में धनराशि प्राप्त हो गई है, उनमें किये कार्यों की सूची उपलब्ध करायें। उन्होंने एसडीएम छाता एवं डीपीआरओ से कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पेयजल योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करें कि पाइप लाइन गुणवत्तापूर्वक बिछाई है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बनाई गयी सड़कों को चिन्हित कर लिया जाय एवं कार्यदायी संस्थायें अपनी सड़कों को प्रत्येक दशा में गढ्ढा मुक्त करें।
जिलाधिकारी ने धान खरीद पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में धान खरीद की स्थिति को सुधारते हुए सभी धान खरीद केन्द्रों को प्रारम्भ किया जाय। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और कहीं से भी घटतौली की शिकायत प्राप्त न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दिये गये आवासों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि उक्त आवासों के आंवटन में पूर्ण ईमानदारी एवं पारदर्शता बरती जाय।
श्री मिश्र द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना, किसानों का पंजीकरण, अवशेष प्रबंधन, बेसिक शिक्षा विभाग
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, ज्वांइट मजिस्टेªट जग प्रवेश, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More