BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : सदर सर्किल पुलिस के लिए दीं सैनिटाइजर किट

मथुरा। सामलिया वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने वृन्दावन मोड़ छटीकरा पर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी को उनकी पूरी सर्किल पुलिस के लिए 400 सैनिटाइजर किट दीं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने काफी पुलिस को तो मौके पर ही किट का वितरण कर दिया। इस दौरान सीओ सदर ने कहा कि सामलिया वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक ठाकुर यशवीर सिंह राघव वाकई मन से समाजसेवा कर रहे हैं। क्योंकि इससे पूर्व वह उनकी मौजूदगी में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर किट देकर पुलिस का दिल जीतने का कार्य किया है। ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने कहा कि पुलिस की बदौलत है कि हम कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं। हमारी बहादुर पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर हमको सुरक्षित रखने का कार्य कर रही है। इसलिए सभी को पुलिस की भी फिक्र करनी चाहिए। वह पुलिस के हर दुख दर्द में तन,मन, धन से शामिल रहेंगे। इस अवसर पर चैकी प्रभारी जैंत नवीन कुमार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन मथुरा के जिलाउपाध्यक्ष ठाकुर विष्णु पहलवान, यूटा के जिला संयोजक अंशुल गौतम, भाकियू भानु के जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रविकान्त तोमर, भाकियू भानु की सदस्य ममता अग्रवाल, समाजसेवी पंकज गौतम, भाकियू भानु आगरा मंडल के उपाध्यक्ष जेपी ठाकुर, विवेक गौतम, ठाकुर नरेश राजावत, कल्लन पहलवान आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More