देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बरसाना वृषभान कुंड चढ़ाई वाले प्राचीन हनुमान मंदिर स्थल पर चाइना बॉर्डर पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन कर 2 मिनट का मौन धारण रखा और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी साथ ही हनुमान मंदिर के महंत संत श्री परमेश्वर दास जी ने कहां कि चाइना से दो-दो हाथ कर सबक सिखाने की जरूरत है सभी ने इसका समर्थन किया रिटायर पदम फौजी ने कहा चाइना पाकिस्तान से भी गिरी हुई मानसिकता वाला देश है जोकि 1962 का युद्ध हमारे लिए जीता जागता प्रमाण का उदाहरण है इस को सबक सिखाना बहुत ही जरूरी हो गया है चाइना उत्पाद का ’बाय काट’ भी युद्ध का एक हिस्सा है हमारा देश युवा देश के साथ-साथ कृषि प्रधान देश भी है जनता के बीच काफी आक्रोस है और आवाज है सरकार से विनती है देश की अर्थव्यवस्था बिगड़े तो बिगड़ने दो पर चाईना को सबक सिखाना बहुत जरूरी हो गया है इस नेक काम मे संत श्री परमेशुवर दास ,भरत शर्मा ,पदम् फौजी, बरसाना चेयरमेन प्रतिनिधि भगवान सिंह, राजू संकरा ,श्याम सेठ ,पहलवान गोविंद मुनीम ,नंदन कटारा, प्रभात शंकरा, पवन शंकरा राजेंद्र हंस ,विजेंद्र आचार्य ,कपिल शर्मा शंकर चैधरी ,संजय खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे ।
दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक बैठक में सीमा पर देश के वीर शहीद 20 जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संस्था सदस्य मुनेश प्रधान के एनएच-2 पुष्पांजली स्थित कार्यालय पर कार्यकारिणी गठन हेतु चर्चा की गई । बैठक में जिला संयोजक के पद हेतु डॉक्टर विकास मिश्रा (दयालु हॉस्पिटल) मथुरा एवं अनुपम गौतम को मीडिया प्रभारी के पद हेतु चुना गया ।
बाकी पद हेतु अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा । मार्ग दर्शक सुभाष गौतम ने वर्तमान परिवेष में संगठन द्वारा लोगो को कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की बात कही ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क सेनेटाइजर आदि का प्रयोग करें ।
जिलाध्यक्ष दिलीप गौतम ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की और संगठन के माध्यम से समाज के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करने की बात रखी। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन योगेश गौतम जी द्वारा किया गया। बैठक में विनोद दीक्षित, ललित लवानिया, धर्मदत्त गौतम, प्रणव शर्मा, रूपेंद्र गौतम, मोनू गौतम, लोकेश शर्मा, इंजिनियर शैलेंद्र गौतम, ओमकान्त शर्मा, नेत्रपाल गौतम कृष्ण मुरारी दीक्षित आदि उपस्तिथ रहे।













Related Items
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी