BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : आरएसएस दिखा मजदूरों के लिए चिंतित

मथुरा। देश में श्रमिकों का एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाना अभी जारी है जिसके लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेनों की भी व्यवस्था की है, इं ट्रेन को श्रमिक एक्सप्रेस नाम दिय गया है। ऐसी ही एक श्रमिक एक्सप्रेस आज मथुरा जंक्शन से बंगाल के कोलकाता के लिए रवाना हुई।
ट्रेन में करीब 1500 मजदूर सफर करेंगे, इन मजदूरों को यात्रा के समय कोई असुविधा ना हो, इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी पूरी ताकत से सेवा कार्य को अंजाम दिया। आरएसएस मथुरा महानगर के स्वयंसेवक सुबह से ही जाने वाले मजदूरों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे। रेलवे स्टेशन पर प्रशासन का सहयोग करते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग से मजदूरों को खड़ा कर वा कर, चप्पल, मास्क, नमकीन, चिप्स, बिस्किट, केला, पानी की बोतल एवम् खाने के पैकेट वितरित किए। जंक्शन पर स्वा करने वालों में डॉ संजय, विभाग प्रचारक गोविंद, तेजस्व, पुरुषोत्तम, प्रचारक संदीप, पवन, राजू, सौरभ, अजय, मनोज, आलोक मंगला, हरीश, विवेक, सिकंदर, सुनील आदि उपस्थित थे।

मास्क बैंक में कारोबारी ने जमा कराये 2500 मास्क
भारत स्काउट गाइड (बेसिक) संस्था द्वारा संचालित मास्क बैंक में लोकेश गोस्वामी नन्दगांव की प्रेरणा से जयपुर कारोबारी मथुरा निवासी प्रमुख समाज सेवी अमित अग्रवाल फर्म अमित मेटल्स द्वारा 2500 मास्क, सैनिटाइजर, पी.पी.ई. किट, फेस शील्ड आदि जमा कराए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा चंद्रशेखर तथा समस्त बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अमित अग्रवाल को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बी.एस.ए. चंद्रशेखर, डिप्टी बी.एस.ए जमुना प्रसाद सुमन, बी.ई.ओ सर्वेश कुमार, संजय सिंह, जिला स्काउट मास्टर मनोज शर्मा, जिला गाइड कैप्टन डा. अनुराधा सिंह, ब्लॉक स्काउट मास्टर लोकेश गोस्वामी, ब्लाक गाइड कैप्टेन मिथिलेश, डीसी अमनदीप सिंह, मनोज सिंह, अतुल पाठक, सतीश मिश्रा, प्रगति मिश्रा, कोशलेश द्विवेदी एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विश्व शांति मिशन द्वारा ओहावा ग्राम में राशन सामग्री का वितरण

मथुरा विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में ग्राम ओहावा में राशन सामग्री वितरण की गयी । संस्था पदाधिकारियों ने 150 जरूरतमंद परिवारों को दाल, आटा, चावल, तेल, मसाले आदि सूखे राशन की किट प्रदान की । इसके अतिरिक्त नगला ओहावा में भी चयनित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गयी । संस्था प्रबंधक विष्णु शर्मा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज के आव्हान पर लाॅकडाउन में जरूरतमंद परिवारों को भोजन हेतु सूखे राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है । इसी क्रम में शुक्रवार को माॅंट क्षेत्र के ओहावा, नगला आदि स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की गयी है । इस अवसर पर शांति स्वरूप शर्मा, रामवीर शर्मा, गजेन्द्र सिंह, सतवीर शर्मा, दिनेश सिंह, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More