BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : लाॅकडाउन में भी जारी हैं आरएसएस के प्रयास

मथुरा। आरएसएस मथुरा महानगर के सेवा कार्य पूरे लॉकडाउन की अवधि में चले, अब लॉकडाउन खुल जाने के पश्चात भी स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों का सिलसिला रुका नहीं है, इसी क्रम में आज श्रीजी नगर के स्वयंसेवकों ने सतोहा के सिद्धस्थल श्री शांतनु जी के मंदिर व उसके साथ लगे प्रसिद्ध शांतनु कुंड की सफाई की।
दो दिन पहले ही नगर की कार्यकारिणी कुंड और मंदिर की स्तिथि देख गई थी और बाद में वहीं बैठक कर सफाई की योजना बनाई गई। नगर के स्वयंसेवक, शांतनु कुंड पर प्रातः आठ बजे जाल, कुदाल, फावड़ा आदि सामान लेकर इकठ्ठे हुए फिर तय योजना के अनुसार टोली बना कर सफाई की।
दो टोली नाव में जाल लेकर कुंड के पानी को साफ करने लगीं व दो टोली कुंड की सीढ़ियों पर पड़े मलबे को साफ करने में जुटी बाकी अन्य तीन टोलियों ने निकाले गए कचरे को बाहर फैंकने का काम किया। स्वयंसेवकों को कुंड की दशा सुधारते हुए देख ग्रामीणों का भी तांता लग गया।
आसपास के नागरिकों ने स्वयंसेवकों के कार्य की प्रशंसा की। लगातार 5 घंटे चले सफाई अभियान के बाद कुंड की दशा एकदम ही बदल गई थी। सिद्ध स्थल के महंत नरसिंह दास महाराज ने संघ के स्वयंसेवकों को आशीर्वाद भी प्रदान किया। सफाई अभियान के बाद बंदरों के लिए मीठे भात की सेवा भी की गई। सेवा कार्य में सर्व श्री डॉ संजय जी, शिवकुमार, अमित, जगदीश जितेंद्र, अजय शर्मा, प्रचारक मयंक, संदीप, कौशलेश, अनुराग, सीपी शर्मा, धर्मेंद्र, मोहनदास, रासबिहारी, योगेश, राकेश, विजयपाल भाजपा की देहात मंडल की मंत्री नीरू सक्सेना, कृष्ण मुरारी पुरोहित, संत जहान बाबा, संजय आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More