BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक महीने तक निरंत चलेगा द्वारिकाधीश मंदिर में रसिया गायन

मथुरा। ढप, रसिया के बिना ब्रज की होली की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। रविवार से फागुन मास की शुरूआत हो रही है। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को पूर्णमासी के दिन पुष्टमार्गीय परंपरा के विश्व प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में ढप पूजन हुआ। ढप पर पहली थाप पडने के साथ ही मंदिर में एक महीने तक निरंतर चलने वाले रसिया गायन की शुरूआत हो गई। मंदिर में विधिविधान पूर्वक ढप का पूजन हुआ और होली का डांढा गाढा गया।
 ठा.द्वारकाधीश मंदिर के प्रवक्ता राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि ब्रज फाग महोत्सव समित के सदस्य एक महीने तक निरंतर मंदिर में रसिया गायान करेंगे और देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु रसिया गायन का आनंद लेंगे। राजभोग के दर्शन के दौरान रसिया गायन हुआ। पडवा से नियमितरूप से इस परंपरा को निभाया जाएगा। प्रातः छह बजे मंदिर  में होली का डाढा गाढा गया। मंदिर के पुजारी लक्ष्मीण पाठक ने विधवतरूप से पूजन किया। रसिया गायन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More