BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मथुरा जंक्शन रेलवे स्टाफ ने 80 हजार रूपये इकट्ठा किये

मथुरा(सतपाल सिंह)। संकट के समय ही देशभक्त की असली परीक्षा होती है। जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, ऐसे में रेलवे जैसे सरकारी उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी असली योद्धा साबित हो रहे हैं। सामान्य हालातों में ऐसे विभागों के कर्मचारियों की ओर लोगों का ध्यान कम ही जाता है, ये लोग बयानबाजी से भी अलग रहते हैं। कोरोना संकट के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के कर्मचारी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। वह लाॅकडाउन के चलते जो लोग फंस गये हैं रेलवे कर्मचारी लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। अब तक 600 राशन किट का वितरण कर चुके हैं। पांच सौ लोगों को खाना खिला रहे हैं। रेलवे हेड क्वार्टर और आगरा, दिल्ली से आने वाले कर्मचारियों को 450 सेनेटाइजर किट भी वितरित कर चुके हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से 80 हजार रूपये भी जुटाए हैं जो लोगों की मदद के लिए हैं। सरकार के दिशा निर्देशांे के तहत ये कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन भी दे चुके हैं। मुख्य क्रू नियंत्रक सावन कुमार अब तक लाखों रूपये अपने स्तर से सहायता कार्यों पर खर्च कर चुके हैं।  अवधेश कुमार पाण्डे, आरके मीना, अनिल वर्मा, मुख्य लोको निरीक्षक एवम लोको पायलट विशेष मीना, सुरेश चंद मीना, रवि बघेल, रविन्द्र सिंह भाटी, दिलीप मीना, राहुल सिंह, सौरभ पुनिया आदि लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More