देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। (गौरव सिसौदिया) : उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले सिविल लाइन क्षेत्र स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास के समीप वट वृक्ष के नीचे धरने प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सैकड़ों शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया जहां उन्होंने हाल ही में लागू किए गए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए प्रेरणा ऐप का विरोध करते हुए उसे बंद कराने की मांग की है शिक्षकों का आरोप है कि विद्यालय में पहले से ही बायोमेट्रिक मशीन लगी हुई है. जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आकर अपना अंगूठा लगाकर ड्यूटी ज्वाइन करते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए प्रेरणा एप की कोई जरूरत नहीं है जिसे तुरंत बंद किया जाए शिक्षकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो प्रेरणा ऐप चालू किया गया है या तो वह सभी पर लागू होना चाहिए या फिर पूर्णत बंद होना चाहिए। क्योंकि प्रेरणा एप से शिक्षकों को किसी भी तरह की दिक्कत तो नहीं है लेकिन बेवजह शिक्षकों को एक तरह से पाबंद करने की कोशिश की जा रही है जिससे शिक्षकों के ऊपर मानसिक तनाव बना रहने की स्थिति उत्पन्न होती है.













Related Items
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक लोकसभा में पारित