BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रियंका गांधी से मिला मथुरा से गया कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल

मथुरा। मथुरा से लखनऊ पहुचे मथुरा के कांग्रेसियांे के प्रतिनिधि मांडल ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी से प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मुलाकात कर उनको शुभकामनाएं दी और मथुरा की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी।
लखनऊ से आवश्यक दिशानिर्देश लेकर लोटे कांग्रेसियों ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों को लागू कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना डरे  जनता की समस्याओं को उठाने के निर्देश मिले हैं। हम आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे और जनता के साथ मिलकर संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहाकि हमारे नेताओं की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड किया जा रहा है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार डरी हुई है।
स्व. इंदिरा गांधी की हत्या भी सुरक्षा गार्ड ने की थी। लखनऊ में प्रियंका के साथ दुर्व्यवहार करने वाली सीओ कहीं आरएसएस एवं गोडसे वादी परिवार की तो नहीं इसकी जांच होना अति आवश्यक है। घटना की निंदा करने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष मथुरा श्याम सुंदर उपाध्याय, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मथुरा विक्रम बाल्मीकि, राहुल अरोरा, संजय शर्मा, अजय शर्मा एडवोकेट, आशुतोष जेटली, विश्वेंद्र गुर्जर, पंकज पाठक, विष्णु शर्मा, संजीव शर्मा, रमेश कश्यप, जिलानी कादरी, देवेंद्र भटनागर,  अरुण गौतम, बंटी सागर, माहौर, शानू खान, अशोक बाल्मीकि, चकलेश्वर सिंह, संदीप चड्ढा, अमित पाठक, मनीष शर्मा, आशीष शर्मा, सरवन अहमद, शैलेंद्र चैधरी, मनीष कटारा, संदेश पाठक, अजय कुमार सक्सेना, राजीव कृष्ण चतुर्वेदी आदि थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More