देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा में पिछले कई दिनों से थाना कागारौल में वांछित चल रहे बाइक चोरी के आरोपी युवक को आगरा की एसओजी टीम पकड़ने पहुंची। युवक को पकड़कर गाड़ी में बैठा दिया। बाद में मौका देख गाड़ी से उतर कर युवक भाग गया। बाद में एसओजी टीम वांछित युवक के भाई को पकड़कर ले गई।
जानकारी के अनुसार शानिवार को पिछले कई दिनों से थाना कागारौल के बाइक चोरी मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को पकड़ने के लिए आगरा की एसओजी टीम मगोर्रा के गांव नगला आशा पहुंची। जबकि स्थानीय पुलिस के पास कोई सूचना नही थी।
एसओजी टीम ने आरोपी युवक को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इतने में युवक की मां ने बदमाश होने की आशंका में गांव में शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने एसओजी टीम को चारों ओर से घेर लिया। अपने-आप को घिरती देख एसओजी टीम ने ग्रामीणों की ओर बंदूकें तान दी। े ग्रामीण भयभीत हो गये। इससें गांव में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार पहुंच गये। बाद में गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। फोर्स को बढ़ते देख आरोपी युवक गांव से भागने में सफल रहा। बाद में स्थनीय पुलिस के सहयोग से एसओजी टीम युवक के भाई को पूछताश के लिए अपने साथ आगरा ले गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के घर में पुलिस ने मुख्य गेट, बैड, शौचालय, कूलर कमरों की कीबाड़ आदि स्थानों पर तोड़फोड़ भी की है।
साथ मगोर्रा पुलिस अन्य एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चारों को शांति भंग की कार्यवाही करते हुए देर शाम को जमानत पर छोड़ दिया। देर शाम एसओजी टीम द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा उत्पन होने के चलते तहरीर मगोर्रा थाना में दी है। मगोर्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वांछित चल रहे युवक को आगरा की एसओजी टीम पकड़ने आयी थी। एक युवक को पकड़ कर ले गई है। मामले में एसओजी की ओर से अज्ञात में सरकारी कार्य बांधा उत्पन्न के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है : जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी, गोवर्धन













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन