BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पुलिस अधिकारियों से संत समाज को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

मथुरा। तमाल कृष्णदास इमली तला के महंत के साथ मारपीट की घटना से संत समाज में आक्रोश है।  चैतन्य कुटी आश्रम में एक प्रशासन ने संतों के प्रतिनिधि मंडल से बात की और आरोपियों के खिलाफ  की गई कार्यवाही से अवगत कराया। इस मामले में इससे पहले स्वामी रामदेव रामदेवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में संत धर्माचार्याें के साथ बैठक हुई। संत और अधिकारियों की बैठक में सीओ सदर रमेश तिवारी, वृन्दावन थानाध्यक्ष संजीव दुबे, चैकी इंचार्ज विनोद भारद्वाज, चैकी इंचार्ज राजवीर सिंह आदि सामिल थे। सीओ तिवारी ने कहा कि सभी अपराधियों को कार्यवाही करके जेल भेज दिया गया है, सभी अपराधियों को 10-10 लाख रुपए से पाबंद किया गया है। जिससे कि भविष्य में किसी भी संत महापुरुष के साथ इस तरह का हादसा न हो। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने कहा के भविष्य में यदि कोई संतांे के साथ इस तरह की हरकत करता है तो उसके साथ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी उसे बख्शा नहीं जाएगा।
   फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि बांग्लादेश और पालघर जैसी घटना से जोड देना गलत है। इससे संतों की बदनामी होती है और धार्मिक स्थल का माहौल खराब होता है। पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से संत समाज को आश्वस्त किया है और संत समाज पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई कार्यवाही से पूर्ण तरह संतुष्ट है। कार्षि्ण नागेन्द्र महाराज ने एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर से फोन पर वार्ता की। एसएसपी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। एसएसपी गौरव ने सीओ थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संत  फूलडोल बिहारी दास महाराज, ब्रह्मचारी रामस्वरूप दास महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी, सुबल दास महाराज, विपिन बापू, कार्षि्ण नागेंद्र महाराज, अंसुल शर्मा आदि मौजूद थे।
 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More