BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : डीलर को बुलानी पडी पुलिस

मथुरा। मई माह के प्रथम दिन राशन वितरण के लिए खुलीं सरकारी गल्ले की दुकानों पर अव्यवस्था हावी हो गई। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को राशन वितरण कार्य के प्रथम दिवस पर अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन का वितरण होना था जिसको लेकर सुबह से ही उपभोक्तओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई और जल्दी अपनी बारी आने को लेकर आपस मे झगड़ा होने लगा। सोशलडिस्टेंसिंग का तो लोगों को ध्यान था ही नहीं जल्दी बारी के लिए लोग आपस में उलझने लगे। इससे पहले कि कोई ओर इस स्थिति की शिकायत करे राशन डीलर ने मौके की नजाकत को समझते हुए खुद ही पुलिस को सूचना दी कि राशन लेने के लिए लोगों की भीड जुट गई है लोग जल्दबाजी में हैं और एक दूसरे से उलझ रहे हैं। उचित दर विक्रेता डीसीएफ की नीता देवी एवं प्रेम प्रताप द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे कस्बा प्रभारी भोजराज अवस्थी की मौजूदगी में राशन वितरण शुरू किया गया। कस्बा राया में सरकारी सस्ते गल्ले की चार दुकानें आवंटित हैं। जिनमंे डीसीएफ  नीता देवी  बलदेब रोड शिवकुमार हनुमान मढ़ी, बदरूद्दीन मोहल्ला व्यापरियान, राजेश सैनी की  दुकानें है जिनमें शुक्रवार को राशन वितरण का कार्य शुरू किया गया। अंत्योदय कार्ड धारकों को 15 किलो चावल व 20 किलो गेंहू सरकारी आदेशो पर निःशुल्क  वितरित किया गया राशन वितरण के समय कस्वा प्रभारी भोजराज अवस्थी द्वारा राशन उपभोक्ताओं को  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एव हैंड वॉश, सेनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करते  हुए राशन वितरण का कार्य शुरू करवाया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More