BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : योग दिवस पर निरोगी रहने का लिया संकल्प

मथुरा।गोवर्धन अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य  ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा इकाई द्वारा ब्रह्मकुमारी सन्तोष के निर्देशन में योग दिवस पर योगासन कर निरोगी में रहने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षक विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सैनी ने बताया कि वर्तमान जीवन शैली के लिए शरीर को चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए योग जरूरी है।

कोरोंना जैसी बीमारी से बचने के लिए योग करें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोमविलोम आदि आसन किये गए। इसके अलावा नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजू लाला, लक्ष्य वैलफेयर सोसायटी के वांचे लाला, समाजसेवी गौतम खंडेलवाल, नगर निकाय प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डाॅ. मुकेश कुमार सैनी आदि ने योग कर निरोगी रहने का संदेश दिया।

शैक्षणिक संस्थाओं में गोवर्धन विद्यापीठ, श्रीकृष्णम पब्लिक स्कूल, वात्सल्य पब्लिक स्कूल, आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज, श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर जतीपुरा, निवोदिता सीनियर सेंकडरी स्कूल आदि में विद्यार्थियों से घर में रहते हुए आॅन लाइन संपर्क कर योग कराया गया।


गोवर्धन में ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घर-घर योग की थीम से प्रेरित करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा योगा जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन शुरू किया है। कोरोना संक्रमण काल में योगासन की आवश्यकता पर प्रदेश भर के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने आॅन लाइन योगा जागरूकता प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया।

इस थीम से प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के अध्यापक लाभान्वित हुए और प्रश्नोत्तरी में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर आॅन लाइन लिंक के साथ ही सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुए।

अध्यापिका द्वारा किये गये प्रयास को बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सराहा जा रहा है। योग दिवस पर जागरूक प्रश्नोत्तरी में मथुरा के साथ-साथ हमीरपुर, बलिया, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मैनपुरी, इटावा, कानपुर, बनारस, देवरिया आदि जनपदों के अध्यापकों ने भाग लिया।

शिक्षिका नीरज मथुरिया ने बताया कि योगा डे पर योगा अवेयरनैस प्रश्नोत्तरी में सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। शरीर को चुस्त-दुरस्त रखने के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More