BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

आर्थिक संकट बढ़ा तो लोगों ने बदला व्यवसाय

सौंख। लाॅकडाउन के कारण रोजीरोटी का संकट खड़ा देख लोग व्यवसाय बदल कर परिजनों का पेट पालने के लिए मजबूर हो रहे है।
कस्बे में मिठाई, चाट, चाय, अंडे, प्रेस, माकान निर्माण मिस्त्री, हलवाई आदि की दुकान करने वाले लोग लाॅकडाउन के बी बढे़ आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सब्जी, परचून एंव किराना की दुकान खोलकर जीवनयापन करने को मजबूर है। स्थानीय निवासी मुरारी लाल ने बताया कि पहले मिठाई और चाट की दुकान थी। जिससें परिवार का लालन पालन हो रहा था। लाॅकडाउन के कारण करीब दो महीने से नही खुलने के कारण अब सब्जी की छोटी दुकान ही सहारा है। महेश ने बताया कि पहले अंडे की दुकान थी लाॅकडाउन के चलते दुकानें नही खुल पाने के कारण अब अन्य सामान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कस्बे के कपड़ों पर प्रेस करने वाले भी सब्जी की बेचने के लिए मजबूर हो रहे है। कुंजी कुशवाह ने बताया कि पहले मकानों के निर्माण कार्य करते थे लाॅकडाउन में मकान निर्माण बंद होने के कारण अब सब्जी बेचकर ही परिवार का पालन किया जा रहा है। कस्बा के मनोज चाट से सब्जी, राजेश फूला पापड़ से सब्जी, ओमप्रकाश कुशवाह चाय की स्टाॅल से सब्जी, कालीचरन कपड़ा प्रेस से सब्जी, छत्तर सिंह हलवाई कार्य से सब्जी की दुकान खोलकर परिवार का जीवनयापन कर रहे है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More