BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : डर दिखा कर मरीजों से ’ठगी’

मथुरा। डैंगू का डर दिखा कर मरीजों से कहीं ठगी तो कहीं बडी ठगी हो रही है। गांव, देहाता और कस्बों में फैला झौलाछाप चिकित्सकों और पैथालाजी का जाल शहर के बडे हास्पीटलों के साथ मिल कर इस ठगी के खेल को परवान चढा रहा है। सीएमओ कार्यालय की मिली भगत भी सामने आती रही है। सीएमओ कार्यालय जब कभी डैंगू या वायरल फीवर किसी क्षेत्र विशेष में ज्यादा होहल्ला मच जाता है तो अपनी गर्दन बचाने के लिए गिनी चुनी कार्यवाही कर दायित्व की इतश्री कर लेता है।  
छोलाछाप पैथलोजी और चिकित्सकों का मकडजाल किस हद तक पफैला हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मांट क्षेत्र के करहारी जैसे गांव में कार्यवाही करते हुए सीएमओ कार्यालय ने पांच पैथलाजी को सील कर दिया। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव कराहरी में कई दिनों से डेंगू होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान था। कराहरी के आसपास के झोलाछाप व कथित लैब संचालक मथुरा के हॉस्पिटलों से कमीशन के चक्कर में मरीजों को डेंगू की झूठी रिपोर्ट बना कर गुमराह कर रहे थे। डेंगू का हल्ला मचने पर जब जिला प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट मांगी तो उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल टीम के साथ पहले टेंटीगांव पहुंचे। कृष्णा पैथोलॉजी व बांके बिहारी पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। उसके बाद सुरीर में नेहा शर्मा व एक अन्य पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। वहीं बंगाली डॉक्टर व हरिश्चंद डॉक्टर की दुकानों पर नोटिस चस्पा किये गए।

रिपोर्ट गलत दी या लैब और चिकित्सक भी फर्जी थे पुछा गया सीएमओ कार्यालय
सीएमओ कार्यालय इस कार्यवाही में भी खेल कर गया। डेंगू की रिपोर्ट गलत दी, इस बात पर कार्यवाही गई या जिन लैब को सील किया गया और चिकित्सकों को नोटिस दिये गये वह भी फर्जी थे इस बात को सीएमओ कार्यालय छुपा गया।

डीएम को रिपोर्ट भेज ने के बाद सो गये अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मांट तहसील क्षेत्र में दर्जनों झोलाछाप हैं, पर विभाग की मिलीभगत के चलते उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई आज तक नहीं की गई। गत दिवस जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह द्वारा भी डेंगू के बारे में भ्रामक सूचनाएं फैलाने के बारे डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेजी थी। कीटनाशक दवा का छिडकाव किया जा रहा है। लेकिन इन चिकित्सकों को बचाव फिर भी जारी रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More