BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मरीजों की आखों की हुई जांच

मथुरा(गौरव सिसोदिया)। विश्व दृष्टी दिवस पर संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान, ‘हमारा अभियान दृष्टि ज्ञान’ के तहत सासनी, अलीगढ़ रोड हाथरस में एक दृष्टि जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 285 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

संस्कृति विश्वविद्यालय एंड हास्पिटल और आईमित्रा टीम की तरफ से आयोजित किए गए इस शिविर का शुभारंभ चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर एवं प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह द्वारा किया गया। संस्कृति विश्वविद्यालय के आप्टोमेट्री के छात्रों और वहां की फैकल्टी के साथ आई मित्रा के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने 285 मरीजों की दृष्टि की जांच के बाद 102 मरीजों को मोतिया बिंद के आपरेशन के लिए वहां के नजदीकी हास्पिटल में रैफर किया गया। इनके अलावा 103 लोगों को चश्मा पहनने की सलाह दी गई।

‘हमारा अभियान दृष्टि ज्ञान’ के तहत संस्कृति विश्वविद्यालय के अभियान की मौजूद जनसमान्य ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। अतिथिगण ने कहा कि संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा यह कार्य बहुत सराहनीय है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More