BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मरीजों ने दी कोरोना वायरस को मात

मथुरा। मथुरा जनपद में कोविड-19 के इलाज के लिए बनाए एल-2 हॉस्पिटल के एम मैडिकल कॉलेज के लिए रविवार का दिन सुखद एहसास भरा रहा। अस्पताल के डॉक्टर्स, स्टाफ एवम् मैनेजमेंट की मेहनत रंग लाई और सात मरीज स्वास्थ होकर लेकर अपने घर लौटे।


के.एम मैडिकल कॉलेज के चेयरमैन किशन चैधरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा हमारे अस्पताल में एक हफ्ते पहले से कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती शुरू की गई जिनका हमारे अस्पताल के डॉक्टरों एवम् नर्सिंग स्टाफ द्वारा पूरी आत्मीयता और समर्पण के साथ ख्याल रखा गया।

इन सभी के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ और गर्म पानी, जरूरी दवाइयां आदि का पूर्ण ख्याल रखा गया है। हमारा प्रयास है कि किसी भी मरीज को जरा सी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और यहां उसकी उच्चस्तरीय देखभाल की जाए।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सधिकारी डॉ डी.डी वर्मा ने बताया कि इन सभी मरीजों कि विदाई पर पूरे स्टाफ, डाक्टर एवम् मैनेजमेंट ने स्वास्थ लाभ लेकर घर जा रहे सभी लोगों का पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

स्वास्थ होकर लेकर घर जा रहे सभी लोगों ने डॉक्टर्स एवम् स्टाफ का शुक्रिया अदा किया और अस्पताल प्रशासन की तारीफ करते हुए बताया कि हमारा पूरा ख्याल रखा गया और भोजन आदि सभी सामीग्री उच्च स्तर की थी। रजिस्ट्रार रागिनी गुप्ता ने सभी  डॉक्टर्स एवम् स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया

प्रमुख नमकीन व्यापारी की मौत पर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल जताया दुख


फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मथुरा ने प्रमुख नमकीन व्यवसाई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि इनके निधन से व्यापारी समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है। व्यापारी के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते थे और समाज के विभिन्न संगठनों से भी जुड़े हुए थे।

शोक व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री सुभाष सैनी, नगर अध्यक्ष रास बिहारी अग्रवाल, नगर महामंत्री सौरभ अग्रवाल, मुरारीलाल महावन वाले, अतुल गर्ग, अरविन्द चैधरी, नानकचंद महावर, अनिल गुप्ता, पराग आर्य, रामदास चतुर्वेदी आदि ने है।

उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि


मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नमकीन व्यवसायी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। होली दरवाजा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने मृतक व्यापारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी सरलता, मधुर स्वभाव तथा समाजसेवा के कार्यों में उनकी कर्मठता और तत्परता के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि व्यवसायी समिति के कार्यों में उनका समर्पण बहुतों के लिये प्रेरणादायक रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णमुरारी खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री अमित जैन, जिलाध्यक्ष सुशील दीवान, मंत्री चैधरी विजय आर्य, कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग, नगर अध्यक्ष विशाल खुराना बॉबी, महामंत्री विजय अग्रवाल बंटा, श्याम गुप्ता, होली दरवाजा व्यवसायी समिति के महामंत्री राजेन्द्र मोहन राजा, सिद्ध गोपाल, युवा अध्यक्ष लखन गुप्ता, पार्षद विजय शर्मा आदि प्रमुख थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More