देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रविवार की सुबह हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। प्रात करीब 7 बजे हाईवे स्थित गांव कोटवन के राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के सामने जाहरवीर से इटावा के जसवंतनगर लौट रहा तीर्थ यात्रियों एक दल जो कि एक कैंटर में सवार थे। तभी कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैंटर में बैठी करीब 40 सवारी घायल हो गई। जिनमें से करीब आधा दर्जन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में श्रीकृष्ण उम्र 30 वर्ष, लक्ष्मी देवी 28 वर्ष, प्रियांशु उम्र 14 साल, आशा देवी उम्र 40 वर्ष, मुन्नी देवी उम्र 35, सबक सिंह उम्र 45 साल, सीमा देवी प्रदीप कुमार उम्र 25, साहूकार उम्र 65, भीकम सिंह उम्र 35, सरिता उम्र 35, कल्पना उम्र चैबीस, संतोषी पत्नी अशोक उम्र 45, नीतू उम्र 35 वर्ष है। ये सभी लोग राजस्थान गोगामेडी से दर्शन करते हुए अपने घर इटावा जसवंतनगर लौट रहे थे।













Related Items
पैट्रोल लेकर जा रहा टैंकर पलटा, मची अफरा तफरी
कैंटर से आपूर्ति विभाग ने पकडे सरकारी राशन के 120 बोरा
किसानों द्वारा बंद हाइवे खुला, 5 घंटे बाद राहगीरों ने ली राहत की सांस