BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पैट्रोल लेकर जा रहा टैंकर पलटा, मची अफरा तफरी

मथुरा। रिफाइनरी से पैट्रोल लेकर जा रहा टैंकर रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैंकर पलट कर सडक किराने गडढे में चला गया। टैंकर से अचानक पैट्रोल का रिसाव होने लगा तो वहां मौजूद लोगों के हाथपांव फूल गए।


थाना सुरीर के खायरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खैर-टेंटीगाव मार्ग पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर पलटने के कारण पेट्रोल रिसकर खेतों की तरफ जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से बाहनों का आवागमन रोक कर पेट्रोल रोकने का इंतजाम कराया और फायर ब्रिगेड के साथ साथ रिफाइनरी को सूचना दी। बताया गया कि मथुरा रिफायनरी से एक पेट्रोल का टैंकर यूपी 20 टी 8879 शनिवार की सुबह खैर-टेंटीगाव मार्ग से होते हुए खैर की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर चालक बेरा के समीप पहुंचा तभी अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गय।

राहीगरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टैंकर के घायल ड्राइवर सोनू निवासी एटा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा फायर ब्रिगेड व रिफायनरी फायर सर्विस को सूचना दी।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More