BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करेगी दिल्ली सरकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करने का निर्णय किया है। यह ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर किया। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली सरकार लगातार राष्ट्रीय राजधानी में आईसीयू बेड और कोविड सेंटर बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी के अंतर्गत दिल्ली सरकार दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाएगी, जिनमें से 8 प्लांट केंद्र सरकार बनाएगी और 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगवाएगी।

इसके अलावा हम फ्रांस से 21 रेडी-टू-यूज़ ऑक्सीजन प्लांट्स आयात कर रहे हैं। उन्हें तुरंत उपयोग में लाया जा सकता है। ये प्लांट्स दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे और इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट का समाधान करने में मदद मिलेगी।’

बैंकॉक से 18 टैंकर ऑक्सीजन आयात होगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 टैंकर (ऑक्सीजन) आयात करने का फैसला किया है, वे कल से आने शुरू हो जाएंगे। हमने इसके लिए वायुसेना के विमानों के उपयोग की अनुमति देने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। वार्ता जारी है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वार्ता सफल होगी। यह परिवहन के मुद्दे को हल करेगा।’

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More