BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यमुना एक्सप्रेस : डिवाइडर तोड़कर कार पर जा गिरा टैंकर, सात की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर टूटा। एक्सप्रेस वे पर नौहझील क्षेत्र मंे माइलस्टोन 68 पर डिवाइडर को तोड कर एक आॅयल टैंकर दूसरी ओर कार पर जा गिरा। हादसा इतना वीभत्स था कि कार के परखच्चे उड गये। पुलिस और एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मियां की टीम ने मशक्कत के बाद सात शवों को कार से निकाला। टैंकर से इस दौरान तेल का रिसवा हो रहा था। अहतियातन एक्सप्रेस वे पर दोनों ओर का यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह रोक दिया गया था। रात में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित दूसरे आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। फायर बिग्रेड के अलावा रिफाइनरी की सिक्योरिटी एण्ड सेफ्टी टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। एसएसपी डा.गोरव ग्रोवर ने बताया कि टैंकर से तेल का रिसाव हुआ था, कोई बडी घटना न हो अहतियात के तौर पर रिफाइनरी की सिक्योरिटी एण्ड सेफ्टी टीम को मौके पर बुला लिया गया था।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर ड्राइवर साइड का टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गया, जिसके बाद आगरा की तरफ से आ रही इनोवा से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में इनोवा सवार दंपती, उसके बेटों, दो रिश्तेदार और चालक की मौत हो गई। इनोवा सवार सभी आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला था। इस घटना में सफीदों जींद निवासी मनोज का परिवार ही खत्म हो गया। घटना में मनोज उनकी पत्नी बबीता, दोनों बेटे अभय और हेमंत की भी मौत हो गई।
एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतकांे मंे मनोज (45) पुत्र किशोरी निवासी जींद हरियाणा, उनकी पत्नी बबिता (40), बेटा अभय (18), बेटा हेमंत (16) हैं। इसके अलावा इनके दो रिश्तेदार तन्नू (11) पुत्र मुकेश मित्तल, हिमादरी (14) पुत्री मुकेश और चालक राकेश हैं।

कार के नम्बर से हुई शवों की पहचान
एसएसपी ने बताया की इनोवा कार का नंबर एच आर 33 डी जीरो 961 था। इस नंबर के आधार पर उन्होंने गाड़ी मालिक की जानकारी की। जिसमें पता लगा कि गाड़ी सफीदों निवासी की है। उसी आधार पर फोन नंबर लेकर मृतकों के परिजनों को से संपर्क किया गया। वहां से गाड़ी में सवार लोगों की शिनाख्त हो गई।

200 मीटर तक फैल गया था टैंकर से निकला तेल
टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार सभी लोगों को जान गंवानी पड़ी। वहीं टैंकर से डीजल निकलकर करीब 200 मीटर दूर तक फैल गया। इससे भी सड़क पर फिसलन की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने पुलिस बल और एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों के सहारे आने-जाने वाले वाहनों को सचेत किया और धीरे-धीरे निकाला।


दुर्घटना में आयल टैंकर के साथ दुर्घटना घटना हुई थी, कुछ तेल का रिसाव भी हुआ है। जिस पर प्राथमिक तौर पर फायर सर्विस द्वारा कार्रवाही की जा रही है। सहायता के लिए रिफाइनरी की भी सिक्योरिटी और सेफ्टी टीम को भी बुलाया गया। जिससे आगे चल कर कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो जाए। मौके से टैंकर को हटवा कर सेफ किया गया है। इसके बाद यातायात को सुचारू कर दिया गया।
डा.गोवर ग्रोवर, एसएसपी मथुरा

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More