BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा : आनलाइन व्यापार से कारोबार हो रहा चौपट : अजय

मथुरा। आन लाइन व्यापार से कारोबार चैपट हो रहा है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहा है। दुकान खुद ग्राहक के पास पहुंच रही है। ऐसे में दुकानदारों के लिए बडी मुशीबतम खडी हो गई है। इसी तरह के कई समस्याओं से अकुलाए व्यापारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में भरतपुरगेट अग्रसेन अतिथि भवन में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले एक बैठक बुलाई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्या और पुलिस द्वारा व्यापारियों की आने जाने पर चेकिंग के दौरान चालान को लेकर भी व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। जीएसटी, ऑनलाइन व्यापार तथा आर्थिक मंदी को लेकर बैठक में व्यापारियों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का फैसला लिया। नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि हम व्यापार उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम का जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपेंगे। नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहाकि महत्वपूर्ण विषय व्यापारियों का यह है कि व्यापारी ऑनलाइन व्यापार नही करेंगे और उनके परिवार से जुड़े सदस्य भी ऑनलाइन खरीदारी नहीं करेंगे। इस विषय को लेकर हम सभी व्यापारी संकल्प लेते हैं और हम सभी व्यापारी  आनलाइन व्यापार का पूरी तरह से बहिष्कार करते हैं। व्यापारियों की हालत खराब होने के पीछे आर्थिक मंदी भी कारण है। आनलाइन व्यापार एक जहर की तरह है। इस ऑनलाइन व्यापार के द्वारा व्यापारियों के साथ सरकारी विभाग द्वारा उत्पीड़न हो रहे हैं और व्यापारी मंदी के कगार पर बैठै हैं। इस बैठक में व्यापार प्रतिनिधि मंडल संतोष चैधरी संगठन मंत्री, जितेंद्र प्रजापति प्रचार मंत्री, करणवीर चैधरी अध्यक्ष ,देवेंद्र मित्तल नगर कोषाध्यक्ष, ताराचंद अग्रवाल वरिष्ठ मंत्री ,बिहारीलाल वरिष्ठ मंत्री ,सचिन अरोड़ा संयुक्त महामंत्री, चिराग अग्रवाल नगर संयुक्त महामंत्री, राघव अग्रवाल युवा नगर महामंत्री ,तुलसी गर्ग युवा नगर अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता आय-व्यय निरीक्षक ,गिरधारी लाल अग्रवाल वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, राजेश गोयल वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष ,अंशुल अग्रवाल नगर महामंत्री ,बनवारीलाल प्रदेश अध्यक्ष ,अजय चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष ,सुशील अग्रवाल कोषाध्यक्ष , काली बिंदल मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More