देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राज्यपाल आनंदी वेन पटेल की पहल पर जनपद मथुरा में 18 वर्ष से कम उम्र के टीबी रोग पीडित बच्चों को गोद लेने वाले की प्रक्रिया चल रही है।
उस प्रक्रिया को आगे बढाते हुये आज जनपद स्तरीय अधिकारियों में जिलाधिकारी, मथुरा सर्वज्ञराम मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. शेर सिंह चिकित्साधिकारी, जिला क्षय रोग केन्द्र डा. पारूल मित्तल के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फरह पर कुल 9 क्षय रोगियों को गोद लिया गया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी,ने स्वयं 5 वर्ष के क्षय रोगी को गोद लिया गया। उन्होने कहा कि उनके द्वारा यह सुनिष्चित किया जायेगा कि सम्बन्धित क्षय रोगी को पौष्टिक आहार समय से मिले तथा बच्चा समय से क्षय रोग की दवाई खाता रहे ।
प्रधानमंत्री ऽाारत सरकार द्वारा समस्त क्षय रोगियों को निरूक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत रू 500 की धनराषि प्रतिमाह दी जा रही है । उन्होने समस्त विऽाागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों एवं समाज के विभिन्न व्यक्तिओं, संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, कालेज महाविद्यालय से अपील है कि सभीऽआगे बढ़कर आये और क्षय रोग विभाग, मथुरा से समन्वय स्थापित करते हुये अपने क्षेत्र से कम से कम एक क्षय रोगी को गोद ले, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षय रोगी द्वारा समय से पौष्टिक आहार के साथ-साथ क्षय निरोधी औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके । इससे प्रधानमंत्री के 2025 तक क्षय रोग को भारत से उन्मूलन करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. शेर सिंह ने जनपद मथुरा के समस्त चिकित्साधिकारियों से अपील की कि वह वह आगे बढकर आयें और कम से कम एक बच्चे को गोद लें। साथ ही उन्हांेने प्राईवेट चिकित्सकों से अपील की कि वो आगे आएं और क्षय रोग से ग्रसित 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का उपचार निःशुल्क करें अर्थात उनके ओपीडी की फीस न लें, उनका नम्बर जल्दी लें तथा उनको निःशुल्क दवायंे देने के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी, मथुरा से सम्पर्क करें। कार्यक्रम में आलोक तिवारी, अखिलेष कुमार दीक्षित, राजे कुमार, डा. रामवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फरह, डा. आलोक कुमार, उप जिला क्षय रोग अधिकारी उपस्थित रहे ।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू