BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : प्रसिद्ध कवि देवकी नंदन कुम्हेरिया के निधन से साहित्य जगत में शोक

मथुरा। ब्रज साहित्य परिषद न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संस्थापक लोकतंत्र सैनानी, ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि व साहित्य कार देवकी नंदन कुम्हेरिया अब नहीं रहे। 87 वर्षीय श्री कुम्हेरिया ने मंगलवार की सुबह अपने निज निवास बड़ा बाजार गोवर्धन में अंतिम सांस ली।

देवकी नंदन कुम्हेरिया ने जय प्रकाश नारायण के आव्हान पर 1975 में प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपात काल का विरोध किया था। इस दौरान गोवर्धन में पांच सदस्यीय टीम ने सत्याग्रह कर गोवर्धन थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया था।

जिसमें कस्बा के पदम चंद जैन, बलदेव आदि भी उनके साथ थे। श्री कुम्हेरिया के निधन से पूरा क्षेत्र गमनीम है। निधन की सूचना पर सुबह उपजिलाधिकारी राहुल यादव, सीओ जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष लोकेश सिंह भाटी सहित विभिन्न अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंच गए।

उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने देवकी नंदन कुम्हेरिया के परिजनों को सांत्वना दी। पार्थिव शरीर पर एसडीएम गोवर्धन और सीओ गोवर्धन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा परिक्रमा मार्ग स्थित शमशान स्थल पहुचीं। इस दौरान भारत माता की जय और अमर शहीदों की जयजयकार गूंजती रही।


ज्येष्ठ पुत्र कृष्ण कांत ने चिता को मुखाग्नि दी। गोवर्धन के साथ-साथ जिले भर में लोगों की जुबान पर यह बात रही कि कुम्हेरिया के जाने के बाद अब कौन आपातकाल के किस्से सुनाएगा। श्रद्धांजलि को उमड़ा हुजूम ने शारीरिक दूरी के साथ  राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुडेघ् लोगों ने निज निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More