देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कांग्रेस संगठन में जान फूंकने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत नई जिला कमेटी का भी गठन किया गया है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को कमेटी स्थान दिया गया है। बठक में संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक ले जाने का बीडा भी उठाया गया। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी। सेठ वाडा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दीपक चैधरी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति से चलता है। हमें अपने संगठन को अगले 10 दिन में ब्लॉक स्तर तक ले जाना है, तत्पश्चात न्याय पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारियों की घोषणा करनी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीपक चैधरी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई कि वे संगठन के प्रति इमानदारी से काम करते हुए कांग्रेस पार्टी को मथुरा जनपद के सभी ब्लॉकों एवं विधानसभा स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाएंगे। मथुरा जनपद के सभी ब्लॉकों एवं न्याय पंचायतों में बहुत ही जल्द युवाओं को जिम्मेदारी देकर मजबूत किया जाएगा। बैठक में वृंदावन स्थित लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन को तोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी। पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्या ने कहाकि शहीद स्मारक को तोड़ना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा ने स्वतंत्रता संग्राम में कभी भाग ही नहीं लिया और ना ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति उनके मन में कोई आदर भाव है। वृंदावन में शहीद लक्ष्मण की स्मृति में निर्मित भवन का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने 1952 में किया था तब से यह भवन वृंदावन की तमाम महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का गवाह बना है। भवन को तोड़ने के स्थान पर भवन की मरम्मत कराई जानी चाहिए थी लेकिन नगर निगम अधिकारियों को यह ध्यान रखना होगा कि शहीद स्मारक भवन के स्थान पर लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन का ही पुनः भव्य निर्माण कराया जाए यदि किसी अन्य प्रकार से इस स्थान का प्रयोग किया गया तो कांग्रेसी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि मथुरा जनपद एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं को एकत्रित कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा त्याग तपस्या और बलिदान पर आधारित है। कांग्रेस पार्टी हर जाति धर्म को साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस विक्रम बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार, मलिक अरोरा, संजय सारस्वत, लता चैहान, राहुल अरोरा, अजय शर्मा एडवोकेट, प्रवीण भास्कर, समुद्र सिंह, प्रवीण ठाकुर, कुश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवा दल शिशुपाल चैधरी, निषाद अहमद, सुनीत मधुर, सुनील उपाध्याय, अरुण गौतम, बंटी, विष्णु शर्मा, सरवन, अहमद, अजय कुमार, दीपक आर्य, बबलू बाल्मीकि, सागर माहौर, भोगल सिंह, बलवीर सिंह, विश्वेंद्र सिंह, नरेश मिश्रा, पूरन सिंह, हरिओम उपाध्याय, पूरन सिंह, प्रमुख महावीर धनगर, जितेंद्र तोमर, शैलेंद्र चैधरी, अजय भास्कर, अजय मेहरा, सोमिल कुलश्रेष्ठ, सरदार सिंह, राजकुमार, कसन रिजवी, बादाम सिंह, पंकज दीक्षित, यदुवीर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, चैधरी भूप सिंह, अशोक बाल्मीकि, मुरारी माहोर, लल्लू यादव, विनोद अग्रवाल, पवन गुर्जर आदि मौजूद रहे।













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी