BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नये राशन कार्ड बनाये गये

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि प्रवासी मजदूरों की कार्य क्षमता को परख कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराये जायें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत बाहर से आये हुए मजदूरों को भी उनके कार्य क्षमता के अनुसार कार्य उपलब्ध कराया जाये तथा अन्य कार्यों में भी उनकी सहभागिता को बढ़ाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो प्रवासी मजदूर बाहर के जनपद से आ रहे हैं, उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाये तथा लाॅक डाउन के मानकों के अनुसार उनकी थर्मल स्कैनिंग, एवं अन्य सैम्पलिंग के साथ भोजन व पानी की व्यवस्थायें करायी जाये।
ऊर्जामंत्री कहा कि बाहर से आने वाले मजदूर भी अपने परिवार के सदस्य हैं, उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी के राशन कार्ड बनायें जायें और जिन लोगों के राशन नहीं बन पाये हैं, उन्हें कच्चा राशन वितरण किया जाये। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में 14360 नये राशन कार्ड वितरित कराये गये हैं तथा जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें कच्चा राशन के रूप में आटा, चावल, दाल, मसाले, तेल आदि उपलब्ध कराया गया हैं।
मंत्री को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनपद में 12 लाख 64 हजार से अधिक फूड पैकेट वितरण किये गये हैं, जिसमें 6 लाख 60 हजार फूड पैकेट उज्जवल ब्रज संस्था द्वारा वितरित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में ठेला, खोमचा, एवं पथ विक्रेताओं मजदूर, तथा श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को राशन के साथ-साथ 01 हजार रू0 की धनराशि भी उपलब्ध करायी गयी है।
श्री शर्मा ने निर्देश दिये कि जनपद में जितने भी लोग होम क्वांरटीन किये गये हैं, उनके घरों पर प्लायरध्पम्पलेट आवश्यक रूप से चस्पा कराया जायंे तथा निगरानी समितियां ऐसे व्यक्तियों पर विशेष ध्यान रखें कि वह बाहर न निकल कर होम क्वांरटीन समय को अपने घर पर ही व्यतीत करे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी राशन कार्ड धारकों को यथाशीघ्र राशन उपलब्ध कराते रहें तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड आवश्यक रूप से बनायें। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी दशा में  जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये, जो व्यक्ति बाहर से आये हैं, उन्हें कच्चा राशन या फूड पैकेट प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराये जायें।
मंत्री ने निर्देश दिये कि कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक आईसोलेशन एवं क्वांरटीन सेन्टरों में विशेष सफाई व्यवस्था की जाये। उन्होंने जनपद में उपलब्ध होटस्पाॅट सेन्टरों, पंजीकृत मजदूरों की संख्या, साफ-सफाई व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन के अन्तर्गत पुलिस का अच्छा रूप भी देखने को सामने आया है, जिसमें किसी जरूरतमंद को दवा तथा अन्य जरूरमंद व्यक्तियों की मदद करने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवायें मिलें, इसके लिए डाॅक्टर एवं मेडिकल स्टाफ की जिम्मेदारियां और अधिक हैं। शासन द्वारा भी आवश्यकताओं का प्रत्येक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी अस्पताल अधीक्षकों से कहा कि आप अपने अस्पतालों को भी प्राईवेट अस्तपालों की तरह सुसज्जित करें तथा अपना व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ भी लगवायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छानुसार भारत को आत्म निर्भर बनाना है, इसके लिए सभी लोग अपना-अपना प्रयत्न करें।
बैठक में कोविड-19 के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के लिए मेडिकल स्टाफ, डाॅक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, सफाई कर्मचारी, मीडिया एवं अन्य लोगों के कार्यों पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सभी लोगों ने अच्छा कार्य किया है, इसके लिए सभी लोग प्रशंसा के पात्र हैं।
बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदढ़, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, एमवीडीए उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, एमवीडीए सचिव ईश्वर चन्द, सीएमओ डा. संजीव यादव, सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More