BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : न प्लास्टिक से इंधन बन रहा, न ठीक से हो रहा कूडे का निस्तारण

मथुरा। कान्हा की नगरी को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। अब दो पालियों में सफाई होगी। मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने कलेक्टेªट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पैटर्स कम्पनी द्वारा प्लास्टिक से प्यूल बनाने की जिम्मेदारी लेने पर ठेक से काम न करने पर आयुक्त ने कम्पनी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद के डलाव घरों को टीनशैड से कवर करने के लिए भी नगर आयुक्त को निर्देश दिये। ज्ञात रहे कि कंपनी को प्लास्टि से इंधन बनाना था। इस प्लांट का सांसद हेमा मालिनी उद्घाटन किया था।उस समय कई लम्बे चैडे दावे किये गये लेकिन यह प्लांट एक दिन भी नहीं चला। कंपनी पर्याप्त प्लास्टिक नहीं होने की बात कही। जिलाधिकारी भी पूर्व मंे निरीक्षण करने के बाद कंपनी को प्लांट संचालन के लिए अल्टीमेटम दे चुके हैं, लेकिन यह सब भी काम नहीं आया। दूसरी ओर यहां डंप होने वाले कूडे को जलाकर निस्तारित किया जाता रहा है। इस पर निगम के अधिकारी सब कुछ जानबूझ कर आंखें मूंदे हुए हैं। जबकि करीब दो दर्जन कालोनियों के लोगों का उठने वाले धूंआ से जीना दूभर हो रहा है।
  उन्होंने कहा कि जनपद के भीड़युक्त स्थानों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास के क्षेत्रों में प्रातः आठ बजे से तीन बजे तक एवं सांय छह से रात्रि ग्यारह बजे तक दो पालियों में टीम बनाकर सफाई कराई जाय। उन्होंने कहा कि जो लोग घरों के बाहर कूड़ा फैंक रहे हैं उन्हें जागरूक करके डस्टबिन में कूड़ा इक्कठा करने के लिए कहा जाय, यदि फिर भी न मानने पर चालान की व्यवस्था की जाय। उन्होंने नगर निगम से नये यंत्रों की खरीद के साथ-साथ पुराने यंत्रों का भी रख-रखाव करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मादढ़ ने बताया कि मथुरा-वृन्दावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था बनाने के लिए स्थान चयनित कर लिए गये हैं तथा अनेक स्थानों पर पार्किंग भी बना दी गई है। नगर निगम द्वारा सड़क के किनारे लगाये जाने वाले होर्डिंग्स के संबंध में हाईकोर्ट के नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने मसानी सीवरेज के निर्माण एवं नालों के टैपीकरण के संबंध में आयुक्त को पूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, सचिव एमवीडीए ईश्वर चन्द, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

मेडिकल वेस्ट का भी नहीं हो रहा ठीक से निस्तारण
मेडिकल वेस्ट का भी ठीक से निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे सीएमओ मथुरा मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए लगाये गये प्लांट को ठीक से काम नहीं होने पर सीज कर चुके हैं। कम्पनी से काम भी वापस ले लिया गया था। हालत अब भी बदतर हैं। हाल ही में मथुरा की एक गाडी को मेडिकल वेस्ट को खुले में डालते हुए मैनपुरी में पकडा गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More