देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नवचेतन एक आवाह्न संस्था लॉकडाउन मे पिछले 2 महीने से लगातार जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य कर रही है । संस्था के सदस्यों को जहां से भी सूचना प्राप्त होती है , संस्था के सदस्य वहां जाकर सही जानकारी प्राप्त कर जरूरतमंदों को राशन व भोजन की व्यवस्था करते हैं । इस दौरान संस्था की ओर से लगभग 1000 परिवारों को राशन व लगभग 7000-8000 लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये हैं । संस्था के संरक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था जनसेवा के उद्देश्य से ही बनाई गई थी जो इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रही है , साथ ही टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्था के सदस्यों ने लॉकडाउन में जो कार्य किया है बहुत ही सराहनीय है ।संस्था की अध्यक्ष भावना शर्मा ने बताया कि संस्था पहले से ही सेवा कार्यो की में लगी हुई है और इस लॉकडाउन में हम हमारी टीम के साथ इस वैश्विक समस्या कोरोना माहमारी में लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस समस्या का सामना हम सभी को एक दूसरे का साथ देकर करना होगा और निश्चय ही हम इस पर जीत पाएंगे । आज समय है कि हम एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें उन्होंने बताया की नवचेतन आवाहन की टीम में महासचिव सुरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष संगीता खत्री सचिव प्रियंका शर्मा व सदस्य लोकबर्धन भाटिया आशीष खत्री अरुण कौशल प्रियंका शर्मा निखिल रावत व अन्य सदस्यों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जो कार्य किए हैं वह बहुत ही सराहनीय है इस दौरान संस्था की ओर से राशन भोजन के पैकेट व फेस मास्क का वितरण किया गया है और यह आश्वासन दिया कि संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए इस तरह के कार्यों को करती रहेगी इसी कड़ी में आगे जोड़ते हुए भावना शर्मा ने बताया कि संस्था के द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित होकर कुछ समाजसेवी प्रकृति के लोगों ने हम से संपर्क किया और शहर के साथ-साथ शहर के बाहर के लोग भी हमसे जुड़ कर हमारी संस्था के साथ कार्य करना चाहते हैं यह एक सुखद एहसास भी है और एक उपलब्धि भी है कि संस्था के कार्यों से प्रेरित होकर लोग समाज सेवा के लिए जागरूक हो रहे हैं। वह ऐसे सभी समाजसेवी प्रकृति के लोगों का धन्यवाद करती हैं।













Related Items
Odisha govt allows further relaxation in lockdown norms
Oh deer! Nude sunbathers who fled animal fined for lockdown breach
Haryana extends lockdown till July 5 with certain relaxations