BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मूर्ति प्रकरण : धरने के दूसरे दिन रालोद, भाकियू भी आंदोलन से जुडें

मथुरा। महाराजा सूरजमल प्रतिमा प्रकरण में किसान नेता रामबाबू कटैलिया द्वारा दिये जा रहे धरने में जनपद की रालोद इकाई और भारतीय किसान यूनियन भी पूर्ण समर्थन के साथ मैदान में कूद पड़ी है। अब इस मामले के और ज्यादा गरमाने की उम्मीद नजर आ रही है। सपा, कांग्रेस, प्रसपा,बसपा के नेताओं से सजी महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति के पदाधिकारी पहले ही गांव-2 संपर्क कर धरने के लिए समर्थन हासिल करने में जुटे हुए हैं। आज के धरने को पूर्व मंत्री सरदार सिंह, रालोद नेता राजेंद्र सिकरवार,रामबाबू कटेलिया, अनूप चैधरी, रामरस पाल पौनिया,किसान यूनियन नेता बुद्धा सिंह प्रधान , जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ,छत्रिय समाज से ठाकुर  युद्धवीर सिंह, महेंद्र चैधरी, सपा के प्रदीप चैधरी, रविंद्र नरवार, सुजीत प्रधान , सुरेश भगत आदि ने संबोधित करते हुए महाराजा सूरजमल की हटाई प्रतिमा को पुनः यथा स्थान लगाने की मांग उठाई।  ब्राह्मण समाज से गिर्राज सिंह वशिष्ठ ने कहा महाराजा सूरजमल जाति वीशेष के नहीं थे उनकी प्रतिमा लगाने के लिये ब्राह्मण समाज को आगे आना चाहिये ।
इस मौके पर जय कुमार सिंह एडवोकेट, पत्रकार  विजय आर्य, दलवीर सिंह विद्रोही, महेन्द्र प्रताप पाण्डव, पार्षद तिलक वीर चैधरी,राकेश ठेनुआ , छत्रपाल सिंह निषाद, जितेन्द्र सिंह आगरा अमित सिंह , विवेक प्रिय आर्य, महिला जिला अध्यक्ष संजू चैधरी, सौरव चैधरी, हरवीर चैधरी राजपाल चैधरी, बलवीर सिंह, चैधरी हजारी सिंह जी, राजेन्द्र फेरारी,जय वीर सिंह आर्य केरन चैधरी, संतोष जुरेल, मनोज नरवार,लेखराज सिंह, सुभाष चैधरी, बच्चन परिहार ,एहसान चैधरी, ताराचंद, भीमसिंह, सुनील चैधरी चैधरी सतवीर  मनीष  सिंह विवेक सिंह, वीरेन्द्र सिंह कतैलिया, डॉ  नन्दन सिंह,राधेश्याम परिहर, इंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। संचालन आरबी चैधरी  ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More