BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : चिकित्सा जगत में शोक

मथुरा। सडक हादसे में घायल हुई स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता की पुत्री खुशी की उपचार के दौरान मौत हो गई छात्रा की मौत से मथुरा के चिकित्सा जगत में शोक है। खुशी  विगत दिनों हाईवे पर केडी हॉस्पिटल के समीप हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। एसीएमओ की बेटी की शनिवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता की पुत्री खुशी केडी मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। खुशी की असामयिक मृत्यु की जानकारी मिलने पर जनपद भर के चिकित्सा अधिकारियों कर्मचारियों और निजी चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना वह सांत्वना देने के लिए डॉक्टर राजीव गुप्ता के घर पहुंचा।
पिता डॉ.राजीव गुप्ता और मां डॉ प्रीती गुप्ता ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री खुशी के असामयिक निधन के बाद नेत्रदान का निर्णय लेकर दो लोगों को नेत्रज्योति प्रदान की। खुशी की मौत से साथी मेडिकल छात्रों में भी शोक का माहौल व्याप्त है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More