देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सघन मिशन इन्द्र धनुष 2.0 अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह ने श्रीनाथ पुरम के सत्र स्थल पर बच्चे को दवा पिलाकर किया गया।
इस मौके पर यूनिसेफ के डीएमसी मानवेद्र सिंह, चिकित्सक डॉ. प्रवीण भारती, डॉ मनोज कुमार, एनएचएम की फौजिया खानम, त्रिभुवन, एएनएम सपना एवं टीकाकरण को बच्चों के लायीं माताएं मौजूद रहीं। बलदेव के गांव बंदी में डोरीलाल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बलदेव के प्रभारी डा. बी एस सिसोदिया ने बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
मिशन के दूसरे चरण के शुभारंभ मौके पर सीएमओ डा. शेर सिंह ने बताया कि 6 जनवरी से प्रारंभ हुए अभियान का ये द्वितीय चरण 16 जनवरी तक चलेगा। इस बार हैड एकाउंट सर्वे के अनुसार 2214 गर्भवती महिलाओं को और 5136 बच्चों को दवा पिलाई जानी है। इस बार कुल 1192 सत्र का यह अभियान चलना है।
दिसंबर में 8335 बच्चों को दवा पिलायी
मथुरा। दिसंबर में कुल 4494 गर्भवती महिलाओं को और 8335 दो बर्ष तक के बच्चों को ये दवा पिलाई गई थी। यह कुल 96 फीसदी है। दिसंबर में 1293 सत्र आयोजित हुए।
मथुरा में अभी 73 फीसदी परिवारों तक प्रतिरक्षण
मथुरा। मथुरा जनपद में पूर्ण प्रतिरक्षण का आंकड़ा अभी 73 फीसदी है जबकि इसे 90 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है। 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस बार ईट भट्टों पर, घुमंतू परिवारों के अलावा संवेदनशील इलाकों में खोजा जाएगा। दूरदराज के मजरों में भी दवा पिलाई जाएगी।













Related Items
48 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद माना, राहुल दूसरे स्थान पर - सर्वे
2022: 4थे दिन सर्वाधिक कमाई में आगे रही यह फिल्म, पीएस-1 दूसरे नंबर पर
देश के करोड़ों किसानों को ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन’ से होगा लाभ : केंद्रीय कृषि मंत्री