BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : नागरिकता संशोधन कानून पर बात करते गांव गांव घूम रहे मंत्री

मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अब भाजपा मैदान में उतर आई है। इसे पार्टी ने सघन जनसंपर्क अभियान में तब्दील कर दिया है। यहां तक कि पार्टी के अनुशांगिक संगठन और प्रकोष्ठों से लेकर मंत्री तक गांव गांव घूम रहे हैं। रविवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गोवर्धन क्षेत्र के गांठोली, देवसेरस, जतीपुरा,मलसराय व दौलतपुर ग्रामों में चैपाल लगाकर ग्रामीणों को कानून के बारे में जानकारी दी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून की आड़ में सपा, बसपा व कांग्रेस ने अपने हितों के लिए शांत उत्तर प्रदेश को आग में झोंकने का काम किया। जबकि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी देशवासी की नागरिकता ले नहीं रहा है। यह पड़ोसी मुस्लिम देशों में अत्याचारों के चलते जान बहन-बेटियों की आबरू व जान बचाकर भारत आये शरणार्थी हिन्दू, सिख व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है।
इस कानून से किसी का नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल मुसलमानों को कंधा बनाकर उनका दुरुपयोग अपने लाभ के लिए कर रहे हैं। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश के मुसलमान भाई अब कांग्रेस, सपा व बसपा का कंधा नहीं बनेंगे।  उन्होंने कहा कि विपक्ष और उनकी अफवाह आजादी गैंग झूठ बोलकर लोगों को डराने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आग लगने वालों की खैर नहीं है। चाहे उसके पीछे नकली गांधी एंड कंपनी या नकली समाजवादी ही क्यों न हों। भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले दंगाइयों पर कानून की नकेल कसेंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More