BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया

मथुरा। प्रवासी जमदूरों की दुश्वारियों की चर्चा के बीच जिला प्रशासन ने दावा किया है कि 20 दिन के अंदर 17521 प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया गया। हालांकि इस बीच दिल्ली आगरा हाइर्व पर मजदूरों का पैदल अपने घरों की ओर जाना और जहां तहां हांगामा काटना सुर्खियों में रहा। राजस्थान से सटी सीमा पर राजस्थान पुलिस के साथ हुआ टकराव भी बडी घटना थी। हाइर्व पर प्रवासी मजदूरों के कोटवर बार्डर से फरह तक हंगामा काटा। इस बीच यूपी रोडवेज चुपचाप अपना काम करती रही। आंकडे इस बात की गवाही दे रहे हैं। इसके लिए यूपी रोडवेज ने 20 दिन में 1244 बसें लगाईं लगाई गईं। यूपी रोडवेज प्रबंधन ने हरियाणा, दिल्ली से आने वाले प्रवासियों के लिए कोटवन बार्डर, कोसीकलां में 14 दिन तक 458 बसें लगाईं। मथुरा डिपो ने फंसे बाहरी प्रदेशों के 39 लोगों को बार्डर तक भी पहुंचाया। राजस्थान में फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भेजने के लिए यूपी रोडवेज ने 6 दिन तक आपरेशन चलाया। इस दौरान जाजनपट्टी में बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड से रोडवेज की 786 बसों ने 26, 583 लोगों को उनके घर पहुंचाया।

जंक्शन घुसने और निकलने को अलग रास्ते
सोमवार से जंक्शन पर ट्रेनों का ठहरना शुरू हो जाएगा। महामारी के चलते यात्रियों के ट्रेन में सवार होने व उतरने के नियम बदले गए हैं। जिन यात्रियों को ट्रेन में सवार होना होगा वह मुख्य एंट्री से प्रवेश करेंगे। जो यात्री जंक्शन पर उतरेंगे उन्हें द्वितीय एंट्री से बाहर निकाला जाएगा। ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद जंक्शन पर रुकने वाली कोटा जनशताब्दी पहली ट्रेन होगी। यह सोमवार सुबह 10 बजे पहुंचेगी। शाम को 3ः15 बजे वापसी में भी यह ट्रेन जंक्शन पर ठहरेगी। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वही यात्री प्रवेश करेगा जिसके पास यात्रा का कन्फर्म टिकट होगा। अन्य किसी व्यक्ति को प्लेटफार्म तक नहीं जाने दिया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More