देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिला प्रशासन द्वारा नये बस स्टैण्ड के पास शहर की मध्य में स्थित बीएसए इंजी कॉलेज के अंदर पूरे आगरा मंडल के सभी जिलों से लगभग 1500 से लोगों को अलग-अलग जनपदों से बसों के माध्यम से लाया गया। जिससे स्थानी लोगों में इतनी बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के आने की सूचना से हडकंप मच गया। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास बनी हुई दर्जनों कॉलोनी के लोग आशंकित हो उठे। आनन-फानन में पार्षद और दूसरे लोगों को सक्रिय किया गया। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर नगर निगम वार्ड नंबर 45 के पार्षद चैधरी तिलकवीर को फोन बुलाया गया। पार्षद ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने के बाद लोगों को शांत करवाया और भविष्य में यहां पर किसी भी प्रकार की प्रशासन के द्वारा भीड़ इकट्ठी न किये जाने की बात कही। दूसरी ओर प्रशासन को बार-बार फोन किये गये लेकिन के लोगों को किसी भी प्रकार की खाने पीने की सुविधा नहीं दी गयी। प्रशासन की अव्यवस्था के कारण बच्चे भूख से परेशान थे। पानी नहीं मिलने से प्यास से बहुत ज्यादा परेशान थे। जिनको रेलगाड़ी से कोलकाता जाना था इसलिए मथुरा से चलने वाली ट्रेन के लिए मथुरा में लाया गया था।
स्थानीय लोगों का कहना था कि जब हाइवे पर कई बडी शिक्षण संस्थाएं हैं तो मजदूरों को वहीं रोका जा सकता था। शहर के बीच में इन्हें एकत्रित करने का जिला प्रशासन ने इंतजाम क्यों किया?













Related Items
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
पेप्सिको प्लांट से 5,000 किसानों को लाभ, 1500 को मिलेगा रोजगार