BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दीपावली की रात व्यापारी की हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला शव

मथुरा। राया मथुरा रोड पर थाना यमुनापार क्षेत्र में गांव गौसना के पास बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या की इस घटना को करीब दो साल पहले एक महिला चिकित्सक की हुई हत्या से भी जोड कर देखा जा रहा है। महिला चिकित्सक मृतक व्यापारी के बडे भाई की पत्नी थीं।


कस्बा राया निवासी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के बड़े भाई दिलीप गर्ग पुत्र स्व.रामगोपाल गर्ग मथुरा में रहते हैं। उनकी राया के कटरा बाजार में दिलीप जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दिवाली के मौके पर शनिवार को दिलीप दुकान का पूजन करने आए थे। इसके बाद दुकान बंद कर करीब नौ बजे मथुरा के लिए निकले थे। रात ग्यारह बजे तक दिलीप घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।


परिजनों द्वारा रात में ही उनकी खोजबीन की गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। गांव गोसना पर रेलवे लाइन के निकट एक शव की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के गले मे लाल रंग का दुपटटा बंधा हुआ था और जेब में एटीएम कार्ड आदि बिखरे पड़े थे जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है दिलीप की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है। सूचना पर सीओ सदर रमेश चन्द्र तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।ढाई साल पहले भी दिलीप के बड़े भाई मथुरा निवासी चिकित्सक डॉ. संजीव अग्रवाल की धर्मपत्नी डॉ. खुशबू की घर में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

 

व्यापारियों में आक्रोश


इस हत्याकांड से व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों से क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि मृतक व्यापारी की दुकान से लेकर हाथरस-मथुरा मार्ग चैराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। व्यापारियों को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल के किशन कुमार सर्राफ, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल,  रमेश चन्द्र बजाज, मुन्नालाल अग्रवाल, संजय बजाज, मुकेश अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, पवन अग्रवाल  आदि व्यापारी मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More